29 APRMONDAY2024 12:37:38 AM
Nari

ताजमहल ही नहीं, ये इमारतें भी हैं प्यार का प्रतीक

  • Updated: 26 Jun, 2017 04:18 PM
ताजमहल ही नहीं, ये इमारतें भी हैं प्यार का प्रतीक

पंजाब केसरी (ट्रैवलिंग) : आगरा के संगमरमर से बना ताजमहल को प्यार का प्रतीक कहा जाता है। इसे मुगल बादशाह शाहजहां ने अपनी पत्नी की याद में बनाया था। उन्होंने अपने सच्चे प्यार को अमर करने के लिए सफेद संगमरमर से ताजमहल का निर्माण करवाया लेकिन सिर्फ ताजमहल ही नहीं दुनिया में और भी बहुत सी इमारतें हैं जिन्हें प्यार का प्रतीक माना जाता है। आइए जानिए ऐसे ही कुछ आलीशान महलों के बारे में


बोल्ट कैसल
PunjabKesari
कनाडा में बने इस महल को जौर्ज बोल्ट ने अपनी पत्नी लुईस की याद में बनवाया था। जौर्ज बोल्ट अमेरिका का एक अरबपति था जो अपनी पत्नी से बहुत प्यार करता था और उनके लिए बोल्ट ने 1000 आईसलैंड पर इस महल का निर्माण करवाया। साल 1900 में इस महल का बनना शुरू हुआ और बोल्ट अपनी पत्नी को उसके जन्मदिन पर तोहफा देना चाहता था लेकिन अपने जन्मदिन से 1 महीने पहले ही लुईस की मौत ही गई। आज इस महल को एक टूरिस्ट प्लेस के तौर पर जाना जाता है।


माउसोलस का मकबरा
PunjabKesari
टर्की देश के इस मकबरे का निर्माण 377 में हुआ और इसे किसी पति ने नहीं बल्कि एक महिला ने अपने पति की याद में बनवाया। यह उस समय का सबसे शानदान मकबरा माना जाता था। 125 फुट ऊंचा यह मकबरा तीन मंजिला है और इस पर शिल्पकाल की कृतियां बनी हुई हैं। राजा माउसोलस अपनी रानी अर्टमीसिया से बहुत प्यार करता था और उसके बिना जीने के बारे में सोच भी नहीं सकता था लेकिन 352 में राजा माउसोलस की अचानक मौत हो गई और उसी की याद में रानी ने इस मकबरे का निर्माण करवाया।


हुमायूं का मकबरा
PunjabKesari
दिल्ली में बना यह मकबरा ताजमहल से कम नहीं है। इसे मुगल शासक हुमायूं की याद में उनकी पत्नी बेगम बानो ने 1565 में इस आलीशान मकबरे का निर्माण करवाया। इसी स्मारक से ही दुनिया को शिल्पकला और वास्तुकला के बारे में पता चला। इस मकबरे के निर्माण में करीब 15 लाख रूपए लगे जो आज दिल्ली का मुख्य पर्यटक स्थल है।


हैंगिंग गार्डेंस
PunjabKesari
पंजाब के अमृतसर में बना हैंगिंग गार्डेंस 2500 साल पुराना है। बेबीलोन के बादशाह ने इसे साल 605 में अपनी पत्नी एमिटिस को खुश करने के लिए बनवाया था। शादी से पहले एमिटिस हरे भरे मैदान, ऊंचे पहाड़ और प्राकृतिक के सौंद्रय में रहती थी और शादी के बाद वह काफी उदास रहने लगी थी। बादशाह ने अपनी रानी की उदासी का कारण जानकर अपने महल के आसपास उसी तरह के हरे-भरे जंगल, हरियाली, पहाड़ और बागबगीचे आदि बना दिए जिसे हैंगिंग गार्डेंस का नाम दिया गया।

Related News