साल 2017-18 बॉलीवुड सिलेब्रिटीज के नाम रहा, इसमें कोई शक नहीं है। मगर इसी साल बॉलीवुड एक्ट्रेस ने कई ब्राइडल ट्रेंड भी सेट किए। लहंगा हो या फिर साड़ी या फिर ज्वेलरी, हर चीज के ट्रेंड में बदलाव किया, जिन्हें फैंस ने काफी पसंद भी किया। उन्हीं में से एक था मंगलसूत्र का ट्रेंड। जी हां, दीवाज ने हैवी मंगलसूत्र के बजाएं, सिंपल डायमंड स्टोन वाले मंगलसूत्र का ट्रेंड चलाया। वहीं जहां एक्ट्रेस सोनम कपूर ने अपने पर्सनलाइज्ड मंगलसूत्र से सभी को सरप्राइज किया तो वहीं दीपिका पादुकोण के सॉलिटेयर (Solitaire) मंगलसूत्र ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा।
दीवाज की तरह बाकी महिलाएं अपनी शादी के लिए खास मंगलसूत्र डिजाइन चूज करती हैं। ऐसे में आज हम आपको मंगलसूत्र के कुछ ऐसे लेटेस्ट डिजाइन्स दिखाएंगे, जो हर महिला की पसंद बन सकते है। चलिए आपको दिखाते हैं मंगलसूत्र के कुछ लेटेस्ट डिजाइन्स।
सिंगल डायमंड मंगलसूत्र
अगर आप सिंपल लेकिन ट्रेंडी मंगलसूत्र चाहती हैं तो एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की तरह सिंगल डायमंड मंगलसूत्र ट्राई कर सकती है।

थ्री डायमंड मंगलसूत्र
अगर आपका बजट बड़ा है तो प्रियंका के जैसा मंगलसूत्र ट्राई कर सकती है। प्रियंका ने डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी द्वारा डिजाइन थ्री डायमंड मंगलसूत्र ट्राई कर सकती हैं।

पर्सनलाइज्ड मंगलसूत्र
अगर आप कुछ अलग ट्राई करना चाहती हैं तो सोनम की तरह राशि (Zodiac Sign) मंगलसूत्र बनवा सकती हैं। सोनम का यह पर्सनलाइज्ड मंगलसूत्र उन लड़कियों के लिए बेस्ट हैं जो राशि पर विश्वास रखती है।

Holy काले मोती से मंगलसूत्र
ट्रेडीशनल के साथ कुछ स्टाइलिश चाहती हैं तो flower pendant स्टाइल वाला ये The Holy Black Beads विद डायमंड मंगलसूत्र ट्राई कर सकती हैं।

फ्लॉवर और डायमंड मंगलसूत्र
मॉडर्न ब्राइड्स के लिए मंगलसूत्र का ये डिजाइन भी काफी अच्छा है। इसमें बना फ्लॉवर और डायमंड स्टोन डिजाइन काफी यूनिक है।

स्लिक चैन स्टाइल मंगलसूत्र
अगर आप इससे भी सिंपल मंगलसूत्र चाहती है तो ये स्लिक चैन स्टाइल वाला मंगलसूत्र ट्राई कर सकती हैं क्योंकि ये मंगलसूत्र व चैन दोनों का काम करती हैं।

मंगलसूत्र विद नेकलेस
यह नेकलेस की तरह दिखने वाली मंगलसूत्र किसी पार्टी या ओकेशन में पहनने के लिए बेस्ट हैं क्योंकि इससे आपको पार्टीवियर लुक भी मिलेगी, दूसरा आपका गला भी मंगलसूत्र से सजा रहेगा।

कस्टमाइज्ड नेम मंगलसूत्र
अगर आपको पर्सनलाइज्ड एक्सेसरीज अच्छी लगती हैं तो आप अपने मंगलसूत्र में अपने पार्टनर का नाम कस्टमाइज करवा सकती है। ये अपने प्यार का इजहार करने का भी काफी अच्छा तरीका है।

रिंग्ड स्टाइल मंगलसूत्र
मॉडर्न ब्राइड छोटे साइज वाले इस रिंग्ड स्टाइल मंगलसूत्र को भी ट्राई कर सकती हैं क्योंकि ये डिजाइन भी काफी यूनिक है।

ब्रेस्टलेट मंगलसूत्र
आजकल ब्रेस्टलेट (Bracelet Mangalsutra) मंगलसूत्र का ट्रेंड भी खूब देखने को मिल रहा है, ये उन शादीशुदा महिलाओं के लिए बेस्ट हैं जो गले में कुछ नहीं पहनना चाहती, वो इस ब्रेस्टलेट स्टाइल मंगलसूत्र को ट्राई कर सकती है।

स्ट्रेट लाइन पेंडेंट मंगलसूत्र
मंगलसूत्र ये डिजाइन भी उन ब्राइड्स के लिए बेस्ट हैं जो डायमंड पहनना चाहती है।
