05 DECFRIDAY2025 10:01:14 PM
Nari

एक दिन में कैसे उतर गई मेहंदी...? परफेक्ट ब्राइड राधिका के लुक में नेटिजन्स ने ढूंढ ही ली कमी

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 15 Jul, 2024 05:11 PM
एक दिन में कैसे उतर गई मेहंदी...? परफेक्ट ब्राइड राधिका के लुक में नेटिजन्स ने ढूंढ ही ली कमी

शादी में दुल्‍हन के हाथों की मेहंदी की बात ही निराली होती है। कई दिन तक हाथों से मेहंदी नहीं जाती है, पर अंबानी परिवार की बहू की मंहेदी तो 24 घंटे भी नहीं टिक पाई। सोशल मीडिया पर नई नवेली दुल्हन राधिका अंबानी के ब्राइडल लुक ने धूम मचा रखी है। वह हर एक आउटफिट मे बेहद प्यारी और अलग रही हैं, इस शानदार लुक्स में नेटिजन्स ने एक कमी ढूंढ ही ली जिस पर हर किसी का ध्यान नहीं गया था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rhea Kapoor (@rheakapoor)

याद हो कि दुल्हनिया राधिका अपने खास दिन पर गुजराती ब्राइडल बनी थी। सफेद और लाल रंग के जोड़े में वह उनकी खूबसूरती देखने लायक थी। गले में रानी हार, हाथ में  रेड और वाइट चूड़ियां उनके लुक को निखारने का काम कर रही थी। हाथों में लगी मेहंगी दुल्हनिया के दूल्हे के प्रति प्यार को उजागर कर रही थी।

PunjabKesari
 राधिका ने अपनी मेहंदी पर स्वस्तिक चिन्ह के साथ-साथ और भी कई डिजाइन रचाए थे। इसमें मोर और मोरनी के जोड़े को खिड़की पर बैठा दिखाया गया था। हालांकि उल्टे हाथ में बहुत ही बारीक मेहंदी लगाई गई थी।  इसके बाद सामने आए विदाई लुक में राधिका के हाथों की मेहंदी गायब दिखी। विदाई सेरेमनी के दौरान राधिका ने मनीष मल्होत्रा का रेड कलर का असली सोने के धागों से बना लहंगा पहना था। 


 शुभ आशीर्वाद समारोह में नई नवेली दुल्हन रानी गुलाबी लहंगे में नजर आई। इसमें असली सोने से जरदोजी के काम  किया गया है, और हाथ से पेंट की गई छवियां इस लहंगे को खास बना रही थी। इस यूनिक लहंगे के साथ अंबानी की बहू ने  मोतियों वाला हार और हाथों में चूड़ियां छोड़ कंगन से अपनी शान बढ़ाई थी। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rhea Kapoor (@rheakapoor)


इस दौरान दुल्हन के हाथ बेहद सूने लगे क्योंकि उनके हाथों से मेहंदी जो गायब हो गई थी। ये तस्वीरें देख लोगों के मन में सवाल उठ रहा है कि एक दिन में दुल्हन के हाथ से मेहंदी गायब कैसे हो सकती है। हालांकि समारोह की वीडियो और तस्वीरों में राधिका के हाथ मेहंदी से भरे दिख रहे हैं पर फोटोशूट में हाथ खाली हैं। यानी कि राधिका की सारी फोटो प्री-शूट की गई हैं। यानी कि अनंत की पत्नी ने  अपने शादी के सभी लुक्स को पहले से ही क्रिएट किया, बस इन्हें शेयर समय के अनुसार किया गया। 
 

Related News