26 APRFRIDAY2024 7:53:46 PM
Nari

नैचुरल शैंपू लगाएं और बालों की हर समस्या से पाएं छुटकारा

  • Updated: 19 Feb, 2017 11:42 AM
नैचुरल शैंपू लगाएं और बालों की हर समस्या से पाएं छुटकारा

बालों को घना करने के उपाय  : बदलते लाइफस्टाइल की वजह से लोगों के खान-पान में काफी अंतर आया है, जिस वजह से कई हेल्थ और ब्यूटी प्रॉबल्म सामने आ रही है। हमारे खाने का इफैक्ट खूबसूरती पर पड़ता है, जिसमें से झड़ते बालों की समस्या आम है। केवल बालों का झड़़ना ही नहीं बल्कि समय से पहले बालों का सफेद होना आदि कई तरह की समस्याएं है। अक्सर लड़कियां बालों की इन समस्यां से बचने के लिए महंगे से मंहगे प्रॉड्क्टस का इस्तेमाल करती है, जिनके कई साइड-इफैक्ट होते है जो बालों को ओर खराब कर सकते है। आज हम आपको कुछ ऐसी घरेलू चीजों का इस्तेमाल करने के बारे में बताएंगे, जिनका कोई नुकसान भी नहीं होता और बाल सुंदर, घने, काले, लंबे  हो जाते है। इन चीजों को आप शैंपू के रूप में इस्तेमाल कर सकते है। 

 


1. प्याज का रस 

बालों पर प्याज का रस 15 मिनट बालों पर लगाकर रखें। इसके बाद बालों के शैंपू कर लें। इससे बालों का झड़ना बंद होगा। साथ ही वह समय से पहले सफेद नहीं होंगे। 

 

2. आलू का रस 

कच्चे आली के रस को ऑयल की तरह बालों पर लगाएं। फिर 15 मिनट बाद सादे पानी से धो लें। 

 

3. आंवले का रस 

आंवले को बालों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। आंवले के रस को बालों पर लगाकर 20 मिनट के लिए रख दें। इससे बाल काले और हैल्दी रहते है। 

 

4. चाय की पत्ती का पानी 

चाय की पत्ती को उबाल कर उससे बालों को धोएं। इससे बालों में चम आएगी और लंबे समय तक काले रहेंगे। 

 

5. कढी पत्ते का पानी 

कढी पत्तों को पानी में उबालकर उससे बालों को धोएं। इससे बाल काले रहेंगे और हैल्दी भी होंगे। 

 

6. बेकिंग सोड़ा 

बेकिंग सोड़ा को पानी में घोलकर बाल धोएं। इससे बालों की गंदगी दूर होगी साथ ही बालों से एक्स्ट्रा ऑयल निकल जाएगा। 

 


 

Related News