18 MAYSATURDAY2024 3:27:58 PM
Nari

खतरनाक बीमारी की चपेट में आई एक्ट्रेस Samantha Prabhu, जानिए कितना जानलेवा है ये रोग

  • Edited By palak,
  • Updated: 31 Oct, 2022 06:09 PM
खतरनाक बीमारी की चपेट में आई एक्ट्रेस Samantha Prabhu, जानिए कितना जानलेवा है ये रोग

साउथ एक्ट्रेस सामंथा प्रभु अपने दमदार एक्टिंग के साथ फैंस के दिल पर राज करती हैं। एक्ट्रेस फैंस के लिए नई-नई अपडेट भी शेयर करती रहती हैं। लेकिन इन दिनों एक्ट्रेस एक खतरनाक मायोसिटिस नाम की एक ऑटोइम्यून डिसऑर्डर की चपेट में आ चुकी हैं। अपनी बीमारी के बारे में खुद एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर फैंस को बताया है। लेकिन यह मायोसिटिस बीमारी है क्या और आपके शरीर पर कैसे प्रभाव डालती है। आपको इसके बारे में बताएंगे। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में...

 

क्या है मायोसिटिस नामक बीमारी 

मायोसिटिस शब्द का मतलब होता है मांसपेशियों में सूजन। इस बीमारी में आपकी मांसपेशियों में सूजन हो जाती है। जिसका दर्द बहुत ही ज्यादा खतरनाक होता है। इसके अलावा इसमें आपकी मांसपेशियां कमजोर, दर्दनाक और थकी हुई महसूस हो सकती हैं। 

PunjabKesari

शरीर पर प्रभाव 

यह बीमारी आपके कूल्हों, जांघों और उसके आसपास की मांसपेशियों को प्रभावित करती हैं। इसमें शरीर के कुछ हिस्से जैसे त्वचा, फेफड़ और हार्ट में भी दर्द होता है। यह बीमारी  आपकी मांसपेशियों को प्रभावित करके सांस लेने जैसी प्रक्रियाओं पर भी प्रभाव डालती हैं। मांसपेशियों के कमजोर पड़ने के कारण मरीज अपना संतुलन खोकर गिर जाता है। इसके अलावा आंखों के आस-पास सूजन और देखने में भी समस्या होती है। मसल्स कमजोर  होने के कारण रुटीन के कार्य जैसे सीढ़ियां चढ़ना, किसी वाहन से उतरते समय भारी लगना, कंघी करते समय थक जाना जैसी समस्याएं हो सकती हैं। 

इम्यून सिस्टम भी होता है प्रभावित 

यदि शरीर में कोई बीमारी हो जाए तो इम्यून सिस्टम भी अच्छे से कार्य नहीं कर पाता। हैल्दी इम्यून सिस्टम इंफेक्शन, घाव भरने जैसी समस्याओं से भी बचाव करता है। इस बीमारी में जीवाणु अच्छे और बुरे में फर्क नहीं कर पाते और हैल्दी इम्यून सिस्टम को घेरना शुरु कर देते हैं। जिससे आपको और भी बीमारियां हो सकती हैं।

कैसे होता है इलाज? 

इस बीमारी में रोगी का इलाज स्टेरॉयड के साथ किया जाता है। परंतु यदि फिर भी स्थिति नहीं सुधरती तो नियमित व्यायाम, फिजियोथेरेपी, स्पीच थेरेपी और अन्य थेरेपीज भी की जाती है। इस  बीमारी में मरीज को डॉक्टर की निगरानी में ही इलाज करवाना चाहिए। 

PunjabKesari

लक्षण 

इस बीमारी में मरीज को सांस लेने में तकलीफ, कोशिकाओं में दर्द, सांस लेने में तकलीफ जैसे लक्षण दिख सकते हैं। यह बीमारी ल्यूपस, वायरस, सर्दी, फ्लू जैसी बीमारियों में ली गई दवाईयों से फैलती है। 

 PunjabKesari
 


 

Related News