19 MAYSUNDAY2024 10:18:34 AM
Nari

नारी शक्ति का बेहतरीन उदाहरण है ये 3 महिला IPS अधिकारी जिन्होंने हिमाचल की तबाही में बखूबी संभाली कमान

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 17 Jul, 2023 10:45 AM
नारी शक्ति का बेहतरीन उदाहरण है ये 3 महिला IPS अधिकारी जिन्होंने हिमाचल की तबाही में बखूबी संभाली कमान

हिमाचल प्रदेश की खूबसूरत वादियों में इन दिनों तबाही देखने को मिल रही है। प्रकृति के रौद्र रुप  ने यहां अभी तक कई लोगों की जान ले ली है। पहाड़ों में भूस्खलन हो रही है, जिससे चलते हाइवे ब्लॉक कर दी गए हैं। ब्यास नदी के उफान के चलते सड़क, पुल, होटल से लेकर कार तक बहने के कई दिल दहलाने वाले वीडियो सामने आए हैं। इस बीच हिमाचल प्रदेश की पुलिस लगातार राहत और बचाव के काम पर जुटी हुई है। इसे हालातों से लोगों को रहात पहुंचने का सबसे ज्यादा जिम्मा उठाया है तीन महिला अधिकारियों ने और सच में उनके जज्बे को सलाम है। ये हैं हिमाचल पुलिस की प्रमुख सतवंत अटवाल, मंडी एसपी सौम्या सांबसिवन और कुल्लू एसएसपी साक्षा वर्मा कार्तिकेयन....

एसपी सौम्या सांबशिवन

बारिश से बेहाल हुआ मंडी में बागडोर एसपी सौम्या के हाथ में है। लोगों को समझना और सुरक्षित जगह तक लेकर जाना एक कड़ी चुनौती थी। दरअसल कई सारे लोग इनका नादियों के पास घर था, उनसे जब सबकुछ छोड़कर सुरक्षित जगह पर जाने की अपील की गई तो वो इसके लिए तैयार नहीं हुए। उनका कहना था की जीवन भर की कमाई हम ऐसे कैसे छोड़ दें। वहीं एसपी सौम्या महज आधे घंटे की काउंसलिंग के बाद लोगों को राजी करने में सफल हो गईं। अह तक नदी के किनारे जितने भी झुग्गी और झोपड़ियां है वो सारी खाली करवा ली गई हैं। सब को रेस्क्यू सेंटर भेजा दिया गया है। बता दें कि सौम्या मूल रूप से केरल की हैं और वो हिमाचल प्रदेश 2010 कैडर की आईपीएस अधिकारी हैं। इसी साल उन्होंने मंडी जिले के 54वें एसपी के रूप में पदभार संभाल और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को बखूबी निभा रही हैं।

PunjabKesari
आईपीएस साक्षी वर्मा

साक्षा 2014 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं और आजकल कुल्लू उनकी कर्मभूमि है। पंजाब के राजपुरा की साक्षी ने अपनी पढ़ाई आईसीएल पब्लिक स्कूल राजपुरा (पटियाला) और एसडी कॉलेज चंडीगढ़ से की।  ग्राउंड लेवल पर साक्षी बखूबी काम कर रही हैं। 

PunjabKesari
डीजीपी सतवंत अटवाल

ग्राउंड लेवल पर बखूबी डटी हईं ये दोनों महिला तो लगातर प्रकृति के प्रकोप में बीच बिना हार मानें लोगों की लगातार सहायत कर रही हैं, वहीं हिमाचल प्रदेश की प्रमुख आईपीएस सतवंत अटवाल त्रिवेदी लगातार पूरे अभियान पर नजर बनाएं हुए थीं। वो सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव हैं, और पल-पल की अपडेट अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर कर रही थीं।

PunjabKesari

वो लगाकार लोगों को सावधानी बतरने की भी अपील कर रही थीं । उन्होंने साक्षी और सौम्या की उनके काम के लिए तारीफ भी की। उनकी एक ट्वीट भी खूब वायरल हो रहा है, जहां पर उन्होंने ये लिखा-  'बारिश रुकने का नाम नहीं ले रही है और हम भी। हम तत्पर हैं-हमारी महिला अधिकारी एसएसपी साक्षी कुल्लू और एसपी सौम्या मंडी आगे बढ़कर लोगों की मदद की जिम्मेदारी उठा रही हैं।'

सतवंत बिलासपुरी की रहने वाली हैं और हिमाचल प्रदेश की पहली महिला आईपीएस अधिकारी हैं। उन्होंने 1996 बैच की आईपीएस अधिकारी सतवंत इसी साल हिमाचल की डीडीपी बनीं। ये प्रकृति की त्रासदी के बीच ये महिलाएं का काम नारीशक्ति का बेहतरीन उदाहरण है।
 

Related News