05 MAYSUNDAY2024 5:29:36 PM
Nari

Neha Narkhede हैं टेक वर्ल्ड की पावरफुल महिला, अपने दम पर खड़ी की 75,000 करोड़ की कंपनी

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 13 Jul, 2023 11:49 AM
Neha Narkhede हैं टेक वर्ल्ड की पावरफुल महिला, अपने दम पर खड़ी की 75,000 करोड़ की कंपनी

कौन कहता है कि सिर्फ पुरुष ही बिजनेस संभाल सकते हैं? भारतीय महिलाएं हर दिन कमाल करके दिखा रही हैं और उन्हीं में से एक हैं टेक entrepreneur नेहा नारखेड़े। भारतीय मूल की ये बिजनेसवुमन की गिनती दुनिया की सबसे सफल महिलाओं में की जाती है। हाल ही में उन्हें फोर्ब्स  ने अमेरिका की सबसे अमीर सेल्फ मेड महिलाओं की लिस्ट में भी अपनी जगह बनाई। आइए आपको बताते हैं नेहा की कहानी और आखिर कैसे पहुंची वो सफलता की बुलंदियों पर...

PunjabKesari

कौन है नेहा नारखेड़े

 नेहा पुणे की रहने वाली है। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई वहीं से ही की। साल 2006 में मास्टर्स करने के लुए वो अमेरिका चली गईं। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने 2 साल तक ऑरेकल में बतौर टेक्निकल स्टाफ काम किया। इसके बाद  उन्होंने लिंक्डइन में बतौर सॉफ्टवेयर इंजीनियर भी काम किया है। यहां पर उन्होंने शानदार प्रदर्शन कर महज एक साल के अंदर ही सीनियर सॉफ्टवेयर इंजीनियर की पॉजिशन पा ली। इसके बाद एक साल तक उन्होंने प्रिंसिपल सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर प्रमोट किया गया। एक साल बाद लिंक्डइन में वो स्ट्रीम इंफ्रास्ट्रक्चर की लीड बनीं। लिंक्डइन में रहते हुए नेहा और उनकी टीम ने एक ओपन सोर्स मैसेजिंग सिस्टम आपचे काफ्का डेवलप किया, जो कि साइट के डेटा को हैंडल करने के लिए बनाया गया है। साल 2014 में नेहा और उनके लिंक्डइन के हो दोस्तों ने एक साथ जॉब छोड़ा और एक साथ कुछ नया करने की सोची। 

PunjabKesari

उन्होंने एक साथ कॉन्फ्लुएंट शुरु की। कॉन्फ्लुएंट एक क्लाउड सॉल्यूशन देने वाली कंपनी है जिन्होंने अलग-अलग कंपनियों को बड़ी मात्रा में डेटा  प्रोसेस करने में मदद की। नेहा पांच साल तक कंपनी की चीफ टेक्नोलॉजी और प्रोडक्ट ऑफिसर रहीं। फिलहाल वो कंपनी की बोर्ड की मेंबर हैं। वहीं साल 2021 में नेहा ने ऑसिलर नाम की कंपनी शुरु की, जिसकी वो CEO हैं। 

PunjabKesari

पिता है नेहा के सबसे बड़े मोटिवेटर

नेहा ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया की उनके पिता उनके सबसे बड़े मोटिवेटर हैं और अपनी सफलता के पीछे वो अपने पिता का हाथ मनाती हैं। वो बताती हैं कि उनके पिता उनके लिए बचपन में किताबें लाया करते थे और उन्हें किसी ऐसी महिलाओं की कहानियां बताते थे जिन्होंने बड़ा मुकाम हासिल किया था। जिससे उन्हें भी जिंदगी में कुछ कर दिखाने की प्रेरणा मिली। नेहा की नेटवर्थ 520 मिलियन डॉलर यानी करीब 42 हजार करोड़ रुपये की है। 


 

Related News