27 APRSATURDAY2024 10:10:06 PM
Nari

प्रैग्नेंसी में कितना फायदेमंद है आम?

  • Updated: 07 Apr, 2017 06:03 PM
प्रैग्नेंसी में कितना फायदेमंद है आम?

पंजाब केसरी (पेरेंटिंग): प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को खास देखभाल और अच्छे खानपान की जरूरत होती है। बच्चा सेहतमंद हो इसके लिए जरूरी है कि मां अच्छे से अच्छे आहारों का सेवन करें। ऐसे में ये पता होना बहुत जरूरी है कि इस दौरान क्या खाना सही है और क्या खाना गलत, क्योंकि कई बार गर्भवती महिलाएं कुछ ऐसी चीजों का सेवन कर लेती हैं जो उनकी सेहत को नुकसान पहुंचाती हैं।

 

ऐसे में कुछ महिलाएं आम के सेवन को लेकर मन में भ्रम पैदा कर लेती हैं। वे सोचने लगती हैं कि कई इसका सेवन करके उन्हें कोई नुकसान तो नहीं पहुंचेगा। अगर आप भी ऐसा कुछ सोचती हैं तो आज हम आपकी इस कन्फ्यूजन को दूर करें देंगे। जी हां, बिल्कुल क्योंकि आज हम आपको बताएंगे कि आम खाने का गर्भावस्था पर प्रभाव डलता है।

 

दरअसल, आम एक मौसमी फल है। इसमें विटामिन ए, बी, सी, पोटैशियम और फोलिक एसिड भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो गर्भवती महिलाओं के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। इसके अलावा ये एंटीऑक्सीडेंट्स के गुणों से भी भरपूर है जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने का काम करते हैं।

 

प्रैग्नेंसी में आम खाने से पाचन संबंधी समस्याओं में राहत मिलती है। कब्ज की समस्या में आराम मिलता है लेकिन अगर आपको ब्लड शुगर की समस्या है तो इसे खाने से बचे।

Related News