29 APRMONDAY2024 2:16:51 AM
Nari

इन तरीकों से अपने Rose Day को बनाएं और भी स्पैशल!

  • Updated: 07 Feb, 2017 01:12 PM
इन तरीकों से अपने Rose Day को बनाएं और भी स्पैशल!

रिलेशनशिप: वैलेंटाइन वीक की शुरूआत हो चुकी है। यह वीक कपल्स के लिए बेहद ही खास होता है, हर कपल्स को इस वीक का बेसब्री से इंतजार होता है। इसी के साथ कपल्स के दिल की धड़कने बढ़ जाती है कि रोज डे को कैसे स्पैशल बनाया जाएं। वैसे तो आज हर बार अपने पार्टनर को रोज देकर विश करते होंगे लेकिन इस बार कुछ अलग तरीके से रोज डे मनाए। आज हम आपको कुछ ऐसे ही टिप्स बताने जा रहे है, जिनकी मदद से आप रोज डे को स्पैशल डे बना सकते है। 

 


1. लाखों लोग इस दिन अपने पार्टनर को फूल देते है, ऐसे नहीं कि यह डे केवल कपल्स के लिए होता है, बल्कि अच्छे फ्रैंड के साथ भी इस दिन को मना सकते है। कुछ लोग इस दिन रोज अपने रिश्ते को कायम करने के लिए देते है तो कुछ पहली बार अपने प्यार का इजहार करने के लिए देते है।  हर रोज का अपना अलग महत्तव होता है। 


2. हर रोज का अपना अलग महत्तव होता है। रेड रोज लाल गुलाब प्यार, जुनून और सुंदरता का प्रतीक है। यैलो रोज दोस्तों को रोज डे विश करने के लिए दिया जाता है। ऑरेंज गुलाब अपनी इच्छा बताने के लिए दिया जाता है। पिंक रोज सराहना व्यक्त करने के लिए दिया जाता है और नारंगी गुलाब मन के मोह और उत्साह को दर्शाता है। वहीं सफेद रोज अपनी गलती का एहसास करने के लिए दिया जाता है।


3. इस बार अपने पार्टनर को विश करने या रोज देकर प्रोपोज उसकी महत्ता बताएं। आप अगर हमेशा अपने पार्टनर को अपने हाथ से रोज देते हैं तो इस बार ऐसा ना करें बल्‍कि आप ‘रोज डे’ ईव को ही एक ऐसा बुके तैयार करवाएं जिसमें सभी कलर के रोज हो और इस बुके को इस तरह से तैयार करवाएं कि आपकी फीलिंग्‍स का इजहार हो।


4. अगर आप अपने पार्टनर को अपने दिल की बात बताना चाहते हैं तो रेड रोज ज्‍यादा लगवाए और अगर दोस्‍ती के लिए रोज देना चाहते हैं तो यैलो रोज ज्‍यादा लगवाएं।


5. इस बार कुछ स्पैशल करने के लिए बुके में रोज की सख्या उतनी रखवाएं, जितनी की आपके पार्टनर की उम्र है। इससे उसे बेहद खुशी होगी और शायद वह दिल के बात समझने में देरी भी न करें। 


6. आप अपने पार्टनर को रोज बुके देने के साथ-साथ एक प्‍यारा सा संदेश भेजना ना भूलें। इतना ही नहीं, मैसेज एक खूबसूरत कोटेशन के कार्ड पर दें। 

Related News