03 MAYFRIDAY2024 11:29:15 AM
Nari

Makar Sankranti पर वास्तु के अनुसार बनाएं रंगोली, मां लक्ष्मी देंगी आशीर्वाद

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 14 Jan, 2024 03:24 PM
Makar Sankranti पर वास्तु के अनुसार बनाएं रंगोली, मां लक्ष्मी देंगी आशीर्वाद

हिंदू धर्म में रंगोली को बहुत ही शुभ माना जाता है। दिवाली जैसे पर्व में इसे घर पर जरूर बनाया जाता है। माना जाता है कि रंगोली का संबंध जीवन में पवित्रता और सकारात्मकता से है। घर में बनी रंग- बिरंगी रंगोली सबका मन- मोह लेती है और इससे घर में लक्ष्मी का आगमान होता है। इस बार मकर संक्रांति 14 और 15 जनवरी को मनाई जा रही है। आप भी मकर संक्राति पर अपने घर में खूबसूरत रंगोली बना सकते हैं। इस दिन आप पतंग वाली रंगोली,  स्वास्तिक चिह्न, ओम, श्री, मगंल कलश आदि डिजाइन वाली रंगोली बना सकते हैं। लेकिन इसे बनाते हुए कुछ वास्तु के नियमों को भी जरूर ध्यान में रखें, वरना समृद्धि वापस लौट जाती है।

इस आकार में बनाएं रंगोली

घर पर त्रिकोण आकार वाली रंगोली बनाने से जीवन में सुरक्षा और आत्मविश्वास का नया संचार होता है। इस तरह की रंगोली को हमेशा दक्षिण-पूर्व दिशा में बनाना चाहिए। वहीं अगर जिंदगी में उपलब्धियों का अभाव है तो गोलाकार में रंगोली बनाए। 

PunjabKesari

दिशा का रखें ध्यान

घर के पश्चिम दिशा में रंगोली बनाना शुभ माना जाता है। वहीं पूर्व दिशा में पूर्व दिशा में अंडाकार रंगोली बनाने से विकास के नए मार्ग प्रशस्त होता है।

रंगों के बारे में भी जान लें

अगर आपका घर उत्तर मुखी है तो लाल, नारंगी और बैंगनी रंगों की रंगोली बनाने से बचना चाहिए। इससे घर में आनी वाली समृद्धि और जीवन में नई उपलब्धियां बाधित होती है। वहीं दक्षिण मुखी घर में रहते हैं तो ब्लू रंग और लहरिया आकार की रंगोली न बनाएं। इससे सुरक्षा बाधित होती है। वहीं पश्चिम मुखी घर में सुनहरे और सफेद रंग की रंगोली को शुभ माना जाता है। आप गोलाकार या अण्डाकार आकृतियों वाली रंगोली बना सकते हैं।

PunjabKesari

इन बातों का भी रखें ध्यान

 हिंदू धर्म में स्वास्तिक चिह्व को शुभ माना जाता है। आप भी रंगोली बनाते समय स्वास्तिक, ओम और श्री कई तरह के धार्मिक चिह्न वाली भी रंगोली शुभता के लिए बनाया जाता है। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि इसे किसी ऐसे स्थान पर बनाएं, जहां किसी का पैर न लगे।

PunjabKesari

Related News