30 APRTUESDAY2024 7:38:09 AM
Nari

Queen Elizabeth की जिंदगी से जुड़ी ये खास बातें क्या जानते हैं आप?

  • Updated: 23 Apr, 2018 06:51 PM
Queen Elizabeth की जिंदगी से जुड़ी ये खास बातें क्या जानते हैं आप?

इंग्लैंड की महारानी एलिजाबेथ ने शनिवार को अपना जन्मदिन मनाया। यह उनके जन्मदिन की 92 वीं सालगिराह थी। बहुत कम लोग जानते हैं कि महारानी साल में दो बार अपना जन्मदिन मनाती हैं। उन्होने महारानी की यह गद्दी 6 फरवरी 1952 को संभाली थी। 25 साल की उम्र में इस गद्दी को संभालने वाली महारानी इसी के साथ   इंग्लैंड में इस पद पर सबसे ज्यादा समय तक बनी रहने वाली वे पहली महिला भी बन गई हैं। आज उन्हें इस पद को संभाले हुए 66 साल हो गए हैं। उन्होंने अपनी जिंदगी के हर पहलू को बखूबी से निभाया है। आइए जानें उनकी जिंदगी के बारे में कुछ खास बातें। 


1. महारानी साल में दो बार अपना जन्मदिन मनाती है एक अप्रैल और दूसरा जून में। उनका जन्म तो 21 अप्रैल 1926 को हुआ था लेकिन उनका ऑफिशियल जन्मदिन जून में होता है। ब्रिटिश राजतंत्र की परंपरा के अनुसार राजा या रानी का जन्मदिन उनके असल जन्मदिन से अलग मनाया जाए। इस परंपरा की शुरुआत 1748 में जॉर्ज द्वितीय ने 250 साल पहले की थी। 
 

2. उन्होने महारानी की गद्दी 6 फरवरी 1952 को संभाली थी। 
 

3. महारानी बनने से पहले भी एलिजाबेथ ने कई महत्वपूर्ण कार्यों में भाग लेती रही हैं। दूसरे विश्व युद्ध के दौरान महिलाओं की Auxiliary Territorial Service को ज्वाइन किया था। उस दौरान इनको लंदन में मिलिट्री ट्रक ड्राइवर और मैकेनिक बनने की ट्रेनिंग दी गई। 
 

4. महारानी एलिजाबेथ और उनकी बहन को प्राइमरी स्कूल जाने का मौका नहीं मिला लेकिन उन्हें महल में पूरी शिक्षा दी गई थी। 
 

5. एलिजाबेथ का विवाह साल 1947 में राजकुमार फिलिप से हुआ। 
 

6. महारानी ने अपनी शादी का जोड़ा राशन के कूपन से खरीदा था। 
 

7. महारानी लगभग 116 देशों की यात्रा कर चुकी हैं लेकिन अब तक उनके पास पासपोर्ट नहीं है। 

 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News