बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा आजकल किसी न किसी बहाने से सुर्खियों में आ ही जाती है। कभी वो अपने हॉट अंदाज के लिया तो कभी अर्जुन कपूर के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर लाइमलाइट में बनी रहती है। हाल ही में मलाइका अपनी मां के साथ ऑटो से घर जाती नजर आई। यह नजारा देखने लायक था।दरअसल, मलाइका और उनके माता-पिता अमृता अरोड़ा के घर डिनर पर गए थे। वापसी के वक्त मलाइका ने अपने मां के साथ किसी बड़ी गाड़ी में नहीं बल्कि ऑटो में ही जाना सही समझा।
इस दौरान मलाइका ने व्हाइट शार्ट मिडी वियर की थी। सबसे ज्यादा उनका हैट वाहवाही बटोर रहा है। उन्होंने अपने लुक को एंकल बूट्स के साथ कम्पलीट किया।
बतादें की हाल ही में हुए ग्लोबल फिट अवार्ड्स में मलाइका का लुक सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाला लुक था। उनका हर अवतार फैंस को कुछ ज्यादा ही पसंद आने लगा है।
लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP