02 MAYTHURSDAY2024 3:47:46 AM
Nari

भयानक एक्सीडेंट के बाद दिव्यांका के हाथ की टूटी हड्डियां, सारा काम छोड़ पत्नी के पास भागे विवेक

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 19 Apr, 2024 04:45 PM
भयानक एक्सीडेंट के बाद दिव्यांका के हाथ की टूटी हड्डियां, सारा काम छोड़ पत्नी के पास भागे विवेक

ये हैं मोहब्बतें से इशी मां बनकर फैंस का दिल जीतने वालीं दिव्यांका त्रिपाठी को भला कौन नहीं जानता। खूबसूरती के साथ- साथ उनका चुलबुला अंदाज भी लोगों को बेहद पसंद आता है। हाल ही में  दिव्यांका से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है, जिसे सुनकर उनको फैंस की चिंता बढ़ गई है। टीवी की एक्ट्रेसेस भयानक एक्सीडेंट का शिकार हो गई हैं, जिसके चलते उनकी हड्डियां टूट गई है।

PunjabKesari
दिव्यांका त्रिपाठी भले ही पर्दे से दूर हैं पर सोशल मीडिया के जरिए फैंस से जुड़ रहती है।  हाल ही में उनके पति विवेक दहिया ने एक्सीडेंट की जानकारी दी है, साथ ही बताया है कि अब वह कैसी हैं। विवेक ने बताया कि  दिव्यांका की बांह की दो हड्डियां टूट गई हैं और अब वह डॉक्टर्स की देखभाल में हैं। पत्नी की इस हालत को देखते हुए उन्होंने अपना लाइव सेशन भी कैंसिल कर दिया है।

PunjabKesari

 विवेक दहिया की पीआर टीम ने  इंस्टाग्राम अकाउंट से जरिए स्टोरी शेयर कर लिखा-  "हमें यह बताते हुए दुख हो रहा है कि विवेक का कल होने वाला लाइव सेशन अभी के लिए कैंसिल कर दिया गया है। कुछ घंटों पहले दिव्यांका का एक्सीडेंट हो गया है और वह मेडिकल केयर में हैं। उनके ठीक होने तक विवेक उनके साथ हैं। हम आपके सहयोग के लिए आपको धन्यवाद करते हैं। आप भी हमारे साथ दिव्यांका के जल्दी ठीक होने के लिए प्रार्थना कीजिए। विवेक आपके साथ जुड़ने के लिए उत्सुक हैं और जल्द ही आपके साथ जुड़ेंगे।-टीम विवेक"

पोस्ट के साथ चोट दिखाने वाली एक एक्स-रे की फोटो भी शेयर की गई है, इसे देखकर पता चला है कि एक्ट्रेस को कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब यह खबर सामने आने के बाद फैंस चिंता में  पड़ गए हैं वह  दिव्यांका के जल्द से जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। याद हो कि  कुछ हफ्तों पहले दिव्यांका की एक अंडरवेंट सर्जरी भी हुई थी।  तब उन्होंने एक वीडियो के जरिए, सर्जरी से लेकर रिकवरी तक का अपडेट शेयर किया था।

Related News