27 APRSATURDAY2024 12:01:24 AM
Nari

सुरों की मल्लिका 'लता दीदी' को क्यों नहीं मिला सपनों का राजकुमार?

  • Edited By Priya dhir,
  • Updated: 05 Aug, 2020 04:29 PM
सुरों की मल्लिका 'लता दीदी' को क्यों नहीं मिला सपनों का राजकुमार?

सुरों की मल्लिका लता मंगेशकर 89 साल की हो गई है। लता का जन्म 28 सितंबर 1929 को इंदौर में हुआ। उन्हें बचपन में हेमा बुलाते थे।  उन्होंने 5 साल की उम्र से ही पिता से संगीत की शिक्षा लेनी शुरू कर दी थी। थियेटर कैरेक्टर 'लतिका' के नाम से उनका नाम लता मंगेशकर पड़ा।
PunjabKesari
लता 13 साल की थी जब उनके पिता की मौत हो गई। पिता की मौत के बाद उनपर पूरी परिवार की जिम्मेदारी आ गई। उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा। कभी स्कूल ना जाने वाली लता ने जिंदगी से कई सबक सीखे। लता जी ने शादी नहीं की लेकिन वह डूंगरपुर राजघराने के महाराजा राज सिंह से बपनाह प्यार करती थी। लता के भाई हृदयनाथ और राज सिंह अच्छे दोस्त थे। 
PunjabKesari
राज क्रिकेट खेलते थे। मुंबई में लता और राज की दोस्ती हुई। धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई। राज लता को प्यार से मिट्ठू पुकारते थे और मौका मिलते ही उनके गाने सुनते थे। दोनों शादी करना चाहते थे लेकिन एेसा हो नहीं पाया। राज ने अपने माता-पिता से वादा किया था कि वह आम घर की लड़की को राज घराने की बहू नहीं बनाएंगे। मरते दम तक राज ने वादा निभाया और जीवन भर अविवाहित रहे। 12 सितंबर 2009 को राजसिंह का देहांत हो गया।
 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News