28 APRSUNDAY2024 11:19:56 PM
Nari

नाग पंचमी: इस शुभ दिन पर शिव पूजा का विशेष महत्व, जानिए रुद्राभिषेक की सामग्री व विधि

  • Edited By neetu,
  • Updated: 12 Aug, 2021 10:26 AM
नाग पंचमी: इस शुभ दिन पर शिव पूजा का विशेष महत्व, जानिए रुद्राभिषेक की सामग्री व विधि

हर साल सावन मास की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नाग पंचमी का पावन पर्व मनाया जाता है। इस बार यह शुभ तिथि 13 अगस्त 2021, दिन शुक्रवार को पड़ रही है। इस दिन नाग-नागिन की पूजा करने का विशेष महत्व है। इस खास पर्व पर भगवान शिव का रुद्राभिषेक करना भी शुभ माना जाता है। शिव जी नाग को धारण करने वाले भगवान है। मान्यता है कि नाग पंचमी के पावन दिन पर शिव जी का रुद्राभिषेक करने से जीवन की समस्त परेशानियों से छुटकारा मिलता है। साथ ही कुंडली में राहु-केतु का प्रभाव कम होता है। चलिए आज हम आपको इस आर्टिकल में रुद्राभिषेक की पूजा सामग्री व विधि बताते हैं...

रुद्राभिषेक सामग्री

गाय का घी, दीपक, गंध, फूल, कपूर, मौसमी फल, चंदन, धूप, पान का पत्ता, अक्षत, सुपारी, नारियल, भांग, धतूरा, बिल्वपत्र आदि। साथ ही आप जिस मनोकामना के लिए रुद्राभिषेक कराना चाहते हैं उससे संबंधित संबंधित दूध, दही, शहद, गन्ने का रस, श्रृंगी (गाय के सींग से बना अभिषेक का पात्र) आदि। 

रुद्राभिषेक विधि

. सबसे पहले प्रथम पूजनीय गणेश जी, माता पार्वती, भगवान शिव, नवग्रह, माता लक्ष्मी, सूर्य देव, अग्नि देव, ब्रह्म देव, पृथ्वी माता आदि का स्मरण करें। 
. अब भगवान शिव, माता पार्वती, गणेश जी और नवग्रह को पूजा स्थान पर स्थापित करें। 
. सभी देवी-देवताओं की विधि पूर्वक पूजा करने के बाद शिवलिंग का अभिषेक करें।
. इस दौरान पंडित शिव के मंत्रों का उच्चारण करते हुए शिवलिंग का गंगा जल से अभिषेक करवाते हैं।
. शिवलिंग पर भांग-धतूरा, भस्म, इत्र, फूल, कपूर आदि पूजा की सामग्री चढ़ाएं।
. उसके बाद आप जिस चीज से शिवजी का रुद्राभिषेक करना चाहते हैं उस प्रक्रिया को शुरू करें।
. रुद्राभिषेक दौरान मन ही मन ओम नम: ​शिवाय मंत्र का जप करें। 
. फिर एक-एक करके बिल्पवत्र शिवलिंग पर चढ़ाएं। 
. शिव व पार्वती चालीसा का पाठ करके आरती करें और भगवान को भोग लगाएं। 

PunjabKesari

चलिए अब जानते हैं किस चीज से रुद्राभिषेक करने से क्या लाभ होता है...

जल रूद्राभिषेक- सुख व समृद्धि के लिए

मान्यता है शिवलिंग का जल से रुद्राभिषेक करने घर में सुख समृद्धि का वास होता है।

गन्ने का रस, शहद और घी- आर्थिक स्थिति मजबूत

गन्ने के रस, शहद और घी से रुद्राभिषेक करना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे घर में कभी भी पैसों की किल्लत नहीं होती है।

दूध- मनोकामना पूर्ति के लिए

कहा जाता है कि दूध से शिवलिंग का रुद्राभिषेक करने से मनचाहा फल मिलता है।

PunjabKesari

सरसों तेल- शत्रु पर विजय

भगवान शिव का सरसों तेल से रुद्राभिषेक करने से दुश्मनों पर विजय मिलती है।

दूध और घी- अच्छी सेहत

शिवलिंग का दूध और घी से रुद्राभिषेक करने से सेहत दुरुस्त रहती है।

दही- घर और वाहन प्राप्ति

भगवान शिव का दही से रुद्राभिषेक करना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे घर और वाहन की प्राप्ति होती है।

 

Related News