26 APRFRIDAY2024 12:34:26 AM
Nari

Health Alert! रोटी और ब्राऊन ब्रेड को समझते हैं एक समान तो जान लें दोनों में फर्क

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 17 Jul, 2019 06:49 PM
Health Alert! रोटी और ब्राऊन ब्रेड को समझते हैं एक समान तो जान लें दोनों में फर्क

बिजी शेड्यूल के चलते आजकल लोग रोटी की बजाए नाश्ते में ब्रेड ज्यादा खाने लगे हैं। मल्‍टीग्रेन, वीट और ब्राउन ब्रेड के कारण अब प्लेटों से रोटी गायब होने लगी है। लोगों को लगता है कि दोनों में कोई फर्क नहीं है और रोटी, ब्रेड की तरह ही फायदे देती है लेकिन क्या आपकी यह धारणा सही है? बेहतर होगा कि आप ब्रेड का सेवन करने से पहले दोनों के बीच का अंतर समझ लें। चलिए आज हम आपको बताते हैं कि दोनों में क्या फर्क है और आपकी सेहत के लिए क्या सही है।

 

रोटी और ब्राउन ब्रेड में अंतर

अगर आपको लगता है कि रोटी और ब्राउन ब्रेड में कोई फर्क नहीं है तो आप गलत है। भले ही आपको रोटी और ब्रेड के बीच में चुनाव करते समय ब्रेड सहज ऑप्शन लगे तो सतर्क रहें क्योंकि यह आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है। जी हां, इनका सेवन पेट से जुड़ी समस्याओं का कारण बन सकता है।

PunjabKesari

गेहूं के अलावा ब्राउन ब्रेड में होती हैं ये चीजें

रोटी और ब्राउन ब्रेड दोनों गेहूं से तैयार होते हैं लेकिन ब्रेड में गेहूं के साथ-साथ मैदा भी मिलाया जाता है। साथ ही इसे कलर देने के लिए इसमें ब्राउन रंग भी मिक्स किया जाता है, जो सेहत के लिए सही नहीं है। वहीं रोटी पूरी तरह अनाज से बनी होती है, जिसमे फाइबर भी होता है।

कुछ प्लेवर्स पहुंचाते हैं हेल्थ को नुकसान

रोटी में खमीर और प्रिजरवेटिव की जरूरत नहीं होती है इसलिए यह सेहत के लिए पूरी तरह फायदेमंद है। वहीं ब्रेड प्रेजरवेटिव होने के कारण 1 हफ्ते तक चलती है लेकिन इसके लिए इसमें कई तत्व मिलाए जाते हैं, जो सेहत को नुकसान पहुंचाते हैं। इतना ही नहीं, ब्रेड को स्पंजी बनाने के लिए इसमें खमीर मिक्स किया जाता है, जो पाचन क्रिया को खराब करता है।

सेहत के लिए क्या है बेहतर ऑप्शन

एक्सपर्ट की मानें तो रोटी व ब्रेड की तुलना करना ही गलत है। पूरी तरह अनाज से बने होने के कारण रोटी सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद है। ऐसे में आप खुद ही समझ लें कि आपके लिए क्या बेहतर है।

PunjabKesari

अगर नहीं पसंद है रोटी तो इन चीजों से करें रिपलेस

अगर आपको गेहूं की रोटी खाना पसंद नहीं है तो आप ज्वार, बाजरा, मक्का, सोयाबीन आटे से बनी रोटी का सेवन कर सकते हैं। ये मल्टी ग्रेन रोटी फाइबर, मिनिरल्स, प्रोटीन और विटामिन्स से भरपूर होती है, जिससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है और आप ओवरइटिंग से बच जाते हैं। इसके अलावा इससे ब्लड शुगर लेवल भी कंट्रोल में रहता है।

रोटी के गुण

चपाती में विटामिन A, B1, B2, B3, कैल्शियम और आयरन भी होता है। इतना ही नहीं, 1 चपाती में एक कप चावल से ज्यादा फाइबर होता है, जोकि पाचन क्रिया को दरुस्त रखता है इसलिए ब्रेड की बजाए रोटी खाना ज्यादा फायदेमंद होता है।

रोटी खाने के फायदे

-दुरुस्त पाचन क्रिया
-दिल को रखें स्वस्थ
-मजबीत इम्यून सिस्टम
-आलस और नींद भगाए
-वजन घटाने में मददगार
-डायबिटीज से बचाव

PunjabKesari

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News