28 MARSATURDAY2026 5:02:22 PM
Nari

बची हुई रोटी का Salad

  • Edited By Monika,
  • Updated: 28 Mar, 2026 03:03 PM
बची हुई रोटी का Salad

नारी डेस्क : अक्सर घर में बची हुई रोटियां फेंक दी जाती हैं, लेकिन आप इन्हें एक स्वादिष्ट और हेल्दी स्नैक में बदल सकते हैं। बची हुई रोटी का सलाद एक आसान, झटपट बनने वाली और बेहद टेस्टी रेसिपी है, जिसमें कुरकुरी रोटी के साथ ताजी सब्जियों और मसालों का शानदार स्वाद मिलता है। यह न सिर्फ समय बचाता है बल्कि खाने की बर्बादी भी रोकता है।

Servings - 3

PunjabKesari

सामग्री (Ingredients)

तेल – तलने के लिए
बची हुई रोटी – 150 ग्राम
प्याज – 50 ग्राम
टमाटर – 50 ग्राम
हरी मिर्च – 1 चम्मच
नमक – 3/4 चम्मच
गरम मसाला – 1/2 चम्मच
लाल मिर्च – 1/4 चम्मच
चाट मसाला – 1/2 चम्मच
नींबू का रस – 1 चम्मच
हरा धनिया – 1 बड़ा चम्मच

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Yum (@yum.recipe)

बनाने की विधि (Preparation)

1. कड़ाही में पर्याप्त तेल गर्म करें। बची हुई रोटियों को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर गोल्डन ब्राउन और कुरकुरा होने तक डीप फ्राई करें।
2. तली हुई रोटी को तेल से निकालकर एक बाउल में रखें। इसमें प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, नमक, गरम मसाला, लाल मिर्च, चाट मसाला, नींबू का रस और हरा धनिया डालें।
3. सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाएं और तुरंत सर्व करें।

नोटः ऐसे ही नई-नई और टेस्टी रेसिपी के लिए हमारे Yum Recipes APP को डाउनलोड करें। 
iOS: https://apps.apple.com/in/app/id1225104109
Android: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.punjabkesari.yum
 

Related News