28 APRSUNDAY2024 9:04:20 AM
Nari

बच्चों को गिफ्ट देते समय इन बातों का रखें खास ख्याल

  • Updated: 31 Dec, 2017 01:13 PM
बच्चों को गिफ्ट देते समय इन बातों का रखें खास ख्याल

त्यौहारों का सीजन चल रहा है। क्रिसमस के बाद न्यू ईयर तो इसके बाद लोहड़ी पर हर कोई अपने बच्चों को तरह को गिफ्ट्स देते हैं। अक्सर पेरेंट्स बच्चों की जिद्द के मानकर उन्हें तोहफे लाकर दे देते है लेकिन कुछ खिलौने उनके लिए खतरनाक हो सकते हैं। मार्किट से मिलने वाले बहुत से खूबसूरत खिलौने बच्चों पर बुरा असर डाल सकते है। इसलिए बेहतर होगा कि बच्चे को गिफ्ट देने से पहले यह सोच लें कि वो उनके के लिए सही है या नहीं। आज हम आपको बताएंगे कि बच्चों के लिए गिफ्ट्स खरीदते समय आपको किन बातों पर ध्यान देना चाहिए।
 

बच्चों के लिए गिफ्ट खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
1. बच्चों के लिए गिफ्ट्स लेते समय लोकल या सस्ते खिलौने न लें। इन खिलौनों का पेंट अच्छा नहीं होता है, जो कुछ समय बाद ही छूटने लगता है। ऐसे खिलौने बच्चे के लिए खतरनाक होते हैं।

2. छोटे बच्चों को केमिकल्स फ्री गिफ्ट ही दें। केमिकल्स युक्त गिफ्ट बच्चों की सेहत के लिए खतरनाक हो सकते है। इसके अलावा छोटे और नुकीले खिलौने भी बच्चों के लिए खतरनाक हो सकते हैं।

PunjabKesari

3. बच्चों को कपड़े देते समय साइस के साथ -साथ इस बात का ध्यान भी रखें कि उन्हें फ्रैबिक से एलर्जी न हों। इसके अलावा कपड़ों के मामले में अपने साथ बच्चें की पसंद का भी ध्यान रखें।

4. बच्चों को फुटवियर गिफ्ट करने का आइडिया भी सही नहीं है। इससे बच्चे के साइज को लेकर प्रॉब्लम हो सकती है। वहीं ये भी हो सकता है कि पेरेंटिस के दिए फुटवियर उन्हें पसंद न आएं।

5. बच्चों को उम्र के हिसाब से ही गिफ्ट दें। छोटे बच्चों को कम्यूटर, गैजेट या मोबाइल गिफ्ट न करें। इससे उनपर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। इससे बच्चें आपके प्यार का गलत फायदा उठा सकते है।

PunjabKesari

Related News