27 APRSATURDAY2024 4:54:14 PM
Nari

गोल्डन गर्ल: कश्मीर गर्ल Sadia ने वुशू स्टार चैंपियनशिप में जीता Gold, रोशन किया देश का नाम

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 01 Mar, 2022 05:11 PM
गोल्डन गर्ल: कश्मीर गर्ल Sadia ने वुशू स्टार चैंपियनशिप में जीता Gold, रोशन किया देश का नाम

स्टार वुशु खिलाड़ी सादिया तारिक (Sadia Tariq) ने रूस में आयोजित मास्को वुशु स्टार्स चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीत देश का नाम रोशन किया। भारत की सादिया तारिक ने 22 से 28 फरवरी तक रूस की राजधानी में हो रही मॉस्को वुशु स्टार्स चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। श्रीनगर की 15 वर्षीय सादिया ने कजाकिस्तान, चेक गणराज्य के विरोधियों को हराया और फाइनल मैच में एक स्थानीय प्रतिद्वंद्वी को हराकर स्वर्ण पदक जीता।

PunjabKesari

श्रीनगर की रहने वाली सादिया जूनियर नेशनल वुशु चैंपियनशिप में दो बार की गोल्ड मेडलिस्ट हैं। उन्होंने हाल ही में 20वीं जूनियर राष्ट्रीय वुशु चैंपियनशिप में भी स्वर्ण पदक जीता था। उन्होंने हरियाणा और जालंधर में आयोजित 19वीं और 20वीं जूनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप में भी गोल्ड मेडल जीता था। वह अब तक वुशु जूनियर नेशनल में 2 स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं।

PunjabKesari

बता दें कि  मॉस्को वुशु स्टार्स चैंपियनशिप भारतीय खेल प्राधिकरण के वार्षिक कैलेंडर प्रशिक्षण और प्रतियोगिता में स्वीकृत कार्यक्रम है। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को उन्हें बधाई देते हुए ट्वीट किया, "मॉस्को वुशु स्टार्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने पर सादिया तारिक को बधाई। उनकी सफलता कई नवोदित एथलीटों को प्रेरित करेगी। उनके भविष्य के प्रयासों के लिए उन्हें शुभकामनाएं।"

इससे पहले दिन में, पूर्व खेल मंत्री और एथेंस ओलंपिक पदक विजेता राज्यवर्धन राठौर ने भी ट्विटर का सहारा लिया और सादिया को गोल्ड मेडल जीतने पर बधाई दी। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा था,  'खुद का प्रतिनिधित्व करना मेरी मां और मेरा अपना सपना था और अंतरराष्ट्रीय मंच पर गोल्ड जीतकर उन्होंने अपने सपने को पूरा किया।'

Related News