27 APRSATURDAY2024 11:14:43 AM
Nari

Janhvi के ब्लाउज रहे सबसे ज्यादा ट्रैंड में...Janhvi Kapoor की 6 ड्रेसेज जो बहुत लाइमलाइट में रही

  • Edited By Vandana,
  • Updated: 05 Jan, 2024 04:54 PM

बॉलीवुड में ऐसी बहुत सारी एक्ट्रेस हैं जो अपनी एक्टिंग से ज्यादा फैशन के लिए जानी जाती हैं। जाह्नवी कपूर के फैशन को भी यंग लड़कियां बहुत पसंद करती हैं। पिछले साल जाह्नवी कपूर ने व्हाइट मोतियों से सजा एक लहंगा पहना था, जिसकी चोली पर मोतियों का हैवी वर्क था। ये डिजाइन बहुत सी लड़कियों ने कॉपी भी किया। आप भी जान्हवी के इस लहंगे पर एक नजर डाले जिसे मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया था। पूरे लहंगे पर व्हाइट मोती और धागे का वर्क था। लहंगे के साथ मैचिंग दुपट्टा जिसे उन्होंने केप स्टाइल की तरह कैरी किया था। गले में चौकर नेकलेस पहनकर जान्हवी ने अपनी लुक कंप्लीट की। जान्हवी का ये लहंगा खासकर ब्लाउज काफी कॉपी किया गया था। चलिए उनकी कुछ और ड्रेसेज देखते हैं।

PunjabKesari

2. जान्हवी ने गौरव गुप्ता की ब्राइट कलैक्शन के लिए रैंपवॉक भी किया। वह शाइनी ब्लू कलर के लहंगे में इतराती नजर आई थी। लहंगे के साथ मैचिंग ब्रालेट स्टाइल ब्लाउज था। इस ड्रेस के साथ भी जान्ह्वी ने केप स्टाइल में दुपट्टा कैरी किया था लेकिन लोगों ने जान्हवी को इतना टाइट ब्लाउज वियर करने के चक्कर में ट्रोल भी किया। सच में ब्लाउज काफी टाइट लग रहा था।

PunjabKesari

3. जान्हवी ने कल्याण के नवरात्रि इवेंट में एक लेवेंडर कलर की टिशू सिल्क की साड़ी पहनी थी। साड़ी हल्की-फुल्की थी जिसके बॉर्डर पर गोल्डन पट्टी लगी थी। इस साड़ी के साथ जान्हवी ने ब्लाउज भी गोल्डन कलर का ही पहना था। गले में लाइट सा सेट और छोटे से ईयररिंग्स जान्हवी पर खूब सूट कर रहे थे।

PunjabKesari

4. जान्हवी कपूर ने उमंग इवेंट में लाइट पिंक की साड़ी पहनी थी। साड़ी पर चमकीले स्टोन लगे थे। साथ ही उन्होंने हैवी वर्क वाला स्लीवलेस ब्लाउज वियर किया था। यह साड़ी भी लड़कियों को बहुत पसंद आई।

PunjabKesari

5. जान्हवी ने एक येलो प्रिंटेड शरारा पहना था जिसे उन्होंने इंडो वेस्टर्न का फ्यूजन दिया था। जान्हवी ने कमीज की बजाए शरारा के साथ मैचिंग ब्लाउज पहना था और साथ में दुपट्टा लिया था।

6. जान्हवी कपूर ने जियो वर्ल्ड प्लाजा इवेंट में भी मनीष मल्होत्रा की सिल्वर ड्रेस पहनी थी जिस पर सिल्वर फ्रिंज वर्क था। इसके साथ उन्होंने मैहरून कलर की लोन्ग जैकेट वियर की थी। इस ड्रेस में भी जान्ह्वी प्यारी लगी थी।

PunjabKesari

तो देखा आपने जान्हवी की ये स्टाइलिश ड्रेसेज। इन ड्रेसेज को लड़कियों ने खूब पसंद किया था।

Related News