20 DECSATURDAY2025 12:05:15 PM
Nari

भारतीय शादी के रीति-रिवाजों में छुपे हैं कई वैज्ञानिक रहस्‍य

  • Updated: 25 Dec, 2017 01:48 PM
भारतीय शादी के रीति-रिवाजों में छुपे हैं कई वैज्ञानिक रहस्‍य

भारतीय शादी में कई तरह-तरह की रस्में निभाई जाती हैं, जिन्हें स्वास्‍थ्‍य के लिहाज से बहुत फायदेमंद माना जाता है। मेंहदी लगाने से लेकर फेरों तक सभी रस्माें का अपना अलग-अलग महत्व होता हैं।लेकिन इन रस्मों के पीछे कई वैज्ञानिक रहस्य भी छिपे हैं। अाज हम अापकाे उन महत्तव के बारे में ही बताने जा रहे हैं। 

जानिए शादी की रस्माें के पीछे महत्तव काेः- 

- मेंहदी लगाना
शादी से पहले लड़की के हाथों में मेंहदी लगाई जाती है, जिसमें कई एंटीसेप्टिक गुण होते हैं। यह दुल्हा-दुल्हन को तनाव, सिरदर्द, बुखार जैसी समस्याओं से दूर रखने के साथ-साथ उन्हें वायरल और फंगल इंफेक्शन से भी बचाती है। 
PunjabKesari
- हल्दी लगाना
शादी से पहले दुल्हा-दुल्हन काे हल्दी लगाने की रस्म होती है। वैज्ञानिकों की मानें ताे हल्दी में माैजूद औषधीय गुण त्वचा के बैकटीरिया को नष्ट कर स्किन में निखार लाती है। 
PunjabKesari
- चूडि़यां पहनना
शादी के समय दुल्हन के दोनों हाथों में चूडि़यां पहनाई जाती हैं। कलाईयों में कई एक्युप्रैशर पॉइंट्स होते हैं, चूड़ी पहनने पर इन पॉइंट्स पर दबाव पड़ता है जो आपको स्वस्थ रखने में सहायक होता है। 
PunjabKesari
- सिंदूर भरना
हिंदू रीति-रिवाजों में महिलाओं की मांग में सिंदूर का बहुत महत्व है। यह स्त्री के शादीशुदा होने की निशानी है। यह स्वास्‍थ्‍य के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि इसमें हल्दी, चूना, कुछ धातु और पारा होता है, जिससे शरीर को ठंडक और आराम महसूस होता है।
PunjabKesari
- बिछुए पहनना
हिंदू धर्म में शादी के दौरान दुल्हन के पैरों में बिछुए पहनाए जाते हैं, जिसके भी कई वैज्ञानिक कारण हैं। पैर की दूसरी उंगली में एक विशेष नस होती है जो गर्भाशय से गुजर कर हृदय तक जाती है। बिछुए गर्भाशय को मजबूत बनाते हैं तथा मासिक धर्म को नियमित करते हैं। 
PunjabKesari
- अग्नि के फेरे लेना
अग्नि को पवित्र माना जाता है, जिसके चारों तरफ फेरे लेकर वर-वधू एक-दूसरे का साथ निभाने का वचन लेते हैं। दरअसल आग आसपास के वातावरण को शुद्ध करती है, यह नकारात्मक उर्जा को दूर कर सकारात्मकता फैलाती है। 
PunjabKesari

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News