हिल स्टेशन हो या ऐतिहासिक स्थल, भारत की खूबसूरती तो पूरी दुनिया में मशहूर है। ऐसे में आज हम आपको मेघालय की राजधानी शिलांग के बारे में बताने जा रहे हैं, जोकि भारत की खूबसूरती को और भी बढ़ा देता है। मानसून सीजन में घूमने के लिए शिलांग सबसे बेस्ट ऑप्शन है। झरने, हरियाली, सुहाना मौसम और पहाड़ों से भरपूर शिलांग का सफर कोई नहीं भूल पाता। तो चलिए जानते हैं भारत के सबसे खूबसूरत हिल स्टेशन में से एक शिलांग में आप क्या-क्या देख सकते हैं।
मेघालय की राजधानी शिलांग में आपको पहाड़ी संस्कृति और सभ्यता का अनोखा रूप देखने को मिलेगा। पूर्व का स्कॉटलैंड कहे जाने वाले शिलांग में आप पहाड़, झरने, हरी-भरी वादियां और पेड़ों की शाखाओं से बने अनोखे पुल देख सकते हैं। आपको बता दें कि मानसून सीजन में यहां के झरनों के पानी का बहाव तेज हो जाता है। इसके अलावा आपको यहां की वास्तुकला और खान-पान में ब्रिटिश झलक देखने को मिलेगी।
समुद्र तल से करीब 1900 मीटर ऊंची शिलांग पीक यहां की सबसे ऊंची चोटी है, जहां से आप पूरे शहर का खूबसूरत नजारा देख सकते हैं। यहां का व्यू प्वाइंट इंडियन एयर फोर्स के परिसर में ही स्थित है। देश-विदेश से हर साल लाखों पयर्टक इसे देखने के लिए आते हैं। शिलांग के स्थानीय लोगों के मुताबिक, उनके देवता 'लीशिलांग' इसी पर्वत पर रहा करते थे।
शिलांग में कई झरने है लेकिन सबसे ऊंचा एलिफेंट फॉल है, जिसे यहां के लोग 'का कशैद लाई पातेंग खोहस्यू' के नाम से भी जानते हैं। इस झरने को एलिफेंट फॉल नाम अग्रेंजो ने दिया था, क्योंकि देखने में यह हाथी की तरह लगता है। इसके अलावा यहां की पहाड़ियों पर फैली हरियाली आपके ट्रिप को यादगार बना देगी।
बोटिंग के लिए फेमेस यह झील आर्टिफिशियल झील राजभवन के नजदीक बनी हुई है। इस झील के उपर बना हुआ पुल घोड़े की नाल के आकार का है। इसके पास में ही बहुत खुबसूरत बोटानिकल गार्डन और म्यूजियम बने हुए हैं। इसके अलावा इससे थोड़ी ही दूरी पर लेडी हैदरी पार्क बना हुआ है, जोकि जापानी गार्डन की तर्ज पर डिजाइन कियी गया है।
इतना ही नहीं, आप यहां की उमियम झील और नोक्कलिकाई फॉल्स का मजा भी ले सकते हैं। पहाड़ों से घिरी और मिलों तक फैली उमियम झील में आप बोटिंग भी कर सकते हैं। शाम के समय यहां का नजारा और भी खूबसूरत हो जाता है।
आप यहां के पहाड़ों पर ट्रैकिंग भी कर सकते हैं लेकिन उसके लिए अपने साथ गाइड ले जाना न भूलें। इसके अलावा आप यहां के सबसे चौड़े झरने 'स्प्रेड ईगल फॉल' को भी देख सकते हैं। बाज की तरह दिखने वाले इस झरने को यहां के लोग 'उरकालियर झरना' कहते हैं। शिलांग जाते समय टॉय ट्रेन लेना न भूलें। टॉय ट्रेन का अनोखा सफर आपके ट्रिप को रोमांच से भर देगा, जिसे आप कभी नहीं भूल पाएंगे।