19 APRFRIDAY2024 4:29:51 PM
Nari

SRK की फिल्म में कैसे हुई थी Deepika की एंट्री? इस एक्ट्रेस ने सुझाया था नाम

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 05 Jan, 2022 02:03 PM
SRK की फिल्म में कैसे हुई थी Deepika की एंट्री? इस एक्ट्रेस ने सुझाया था नाम

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण आज अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं। दीपिका के पिता स्पोर्ट्स में थे और वह खुद भी नेशनल लेवल पर टेनिस प्लेयर रह चुकी हैं। मगर, वह हमेशा से ही कुछ अलग करना चाहती थी। इसकी चाह में उन्होंने साल 2004 में मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा। उसके बाद उन्होंने बॉलीवुड जगत में एंट्री की। दीपिका ने शाहरुख खान की फिल्म 'ओम शांति ओम' से अपने करियर की शुरूआत की लेकिन क्या आप जानते हैं कि उन्हे यह फिल्म किसकी वजह से मिली। चलिए आपको बताते हैं दीपिका की सफलता के पीछे किसी है हाथ

जब फराह खान ढूंढ रही थीं नई एक्ट्रेस

खबरों की मानें तो बॉलीवुड डायरेक्टर फराह खान अपनी फिल्म 'ओम शांति ओम' के लिए नई एक्ट्रेस ढूंढ रही थी। तब उन्होंने सिंगर हिमेश रेशमिया के म्यूजिक वीडियो में दीपिका को देखा और उन्हें वह पसंद आई।

PunjabKesari

इस एक्ट्रेस ने दिलाया पहला चांस

उन्होंने इसके लिए बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल मलाइका अरोड़ा से बात की। उन्होंने कहा कि फिल्म के लिए कोई अच्छी लड़की सजेस्ट करें। दीपिका मशहूर फैशन डिजाइनर वेंडेल रॉड्रिक्स (Wendell Rodricks) के साथ रैंप वॉक भी कर चुकी थी, जोकि मलाइका की अच्छी दोस्त हैं। बस फिर क्या मलाइका ने जैसे ही  वेंडेल से उस बारे में बात की उन्होंने दीपिका का नाम सजेस्ट कर दिया।

वेंडेल रॉड्रिक्स के भी जाता है श्रेय

फिल्मफेयर ने फैंशन डिजाइन वेंडेल रॉड्रिक्स का एक इंटरव्यू भी छापा था। इसमें उन्होंने कहा, 'जब फिल्म का टाइटल भी तय नहीं हुआ था तब निर्देशक फराह खान एक्ट्रेस ढूंढ रही थी। मलाइका अरोड़ा ने जब इस बारे में मुझसे बात की तो मैंने दीपिका का नाम सजेस्ट किया, जिन्हें मॉडलिंग में करीब-करीब 2 साल ही हुए थे। जब मलाइका दीपिका से मिली तो उन्हें वह पसंद आईं और उन्होंने आगे फराह को दीपिका का नाम सजेस्ट किया। बाकी स्क्रीन टेस्ट, सबकुछ हिस्ट्री है।'

PunjabKesari

लक्की चार्म साबित हुई पहली फिल्म

इसके बाद दीपिका को शाहरुख के साथ फिल्म करने का मौका मिला। बतौर हिरोइन दीपिका की यह पहली फिल्म थी, जोकि उनके लिए लक्की चार्म साबित हुई। इस किरदार के लिए उन्होंने कई अवॉर्ड भी जीते। इसके बाद दीपिका ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्हें बॉलीवुड में 14 साल हो गए हैं और आज वह टॉप एक्ट्रेस में से एक हैं।

वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में दीपिका ने पति रणवीर सिंह की फिल्म '83' में कैमियो किया था, जो कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। हालांकि फिल्म में रणवीर की एक्टिंग को खूब सराहा गया। जल्द ही दीपिका गहराइयां, पठान फिल्म में नजर आएंगी। इसके अलावा वह जॉन अब्राहम और शाहरुख के साथ भी प्रोजेक्ट कर रही हैं।

Related News