खाने का नाम सुनते ही बच्चे अपनी नाक भौंह सिकुड़ना शुरू कर देते हैं। सब्जियों और हैल्दी फूड्स को खाने से वह अक्सर कतराते हैं और भूख न लगने का बहाना बनाते हैं। मां के लिए सबसे बड़ी परेशानी तब बन जाती है जब वह खाने में आनाकानी करने लगते हैं। बढ़ते बच्चों को पूरा पोषण देने के लिए फल,सब्जियों और संतुलित भोजन खिलाना बहुत जरूरी है। आइए किन-किन स्मार्ट टिप्स से आप बढ़ा सकते हैं बच्चे की भूख।
1. बच्चे को खिलाएं घर का खाना
बाजार में बना खाना खाने से बच्चे की सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है क्योंकि यह जरूरी नहीं कि बाजार में हाइजीन का पूरा ध्यान रखा जाए। बच्चे में शुरू से ही घर पर बना खाना खाने की आदत डालें। आप उन्हें उनका पसंदीदा फ्रूट सलाद खाने के लिए दे सकते हैं। इस पर चाट मसाला डाल कर टेस्ट को बढ़ाया जा सकता है।
2. सब्जी से बनाएं स्नैक्स
बच्चे को हैल्दी फूड्स की आदतों के बारे में जरूर बताएं। उसे बताएं कि न्यूट्रिशियंस उसके लिए कितना महत्व रखते हैं। इसके अलावा आप उसे गाजर,मटर,पालक के स्नैक्स बना कर खिलाएं। हरी सब्जियों को कटलेट की तरह बना कर भी स्मार्ट तरीके से इसे खाने के लिए दें सकती हैं। सूप बच्चों का फेवरेट होता है। कभी-कभी इसे मिक्स वेज सूप भी जरूर दें।
3. जंक फूड के साथ खिलाएं चपाती
बच्चे पिज्जा,बर्गर,न्यूडल्स आदि बहुत पसंद करते हैं। आप इनमें भी न्यूट्रीशियंस का तड़का लगा सकते हैं। पिज्जा बेस बनाने में होल ग्रेन आटे के साथ बना कर बच्चों को दें। फ्रूट की जगह पर जूस या जैम भी बना सकते हैं। इसके अलावा न्यूडल्स में सब्जियां डाल कर इसे रोटी में रैप करके बच्चों को खिलाएं।
फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP