26 APRFRIDAY2024 6:23:12 PM
Nari

नारियल तेल में मिलाकर लगाएं ये चीजें, हफ्ते में सफेद बाल होंगे दोबारा काले!

  • Edited By Nisha thakur,
  • Updated: 06 Jul, 2018 11:55 AM
नारियल तेल में मिलाकर लगाएं ये चीजें, हफ्ते में सफेद बाल होंगे दोबारा काले!

एक उम्र के बाद बालों का सफेद होना नेचुरल है। मगर तनाव, अनिद्रा, चिंता और ब्लड सर्कुलेशन ठीक से ना होने के कारण कम उम्र में ही बाल सफेद हो जाते हैं। इसके अलावा थायरॉयड डिसऑर्डर, विटामिन बी12 की कमी और स्‍मोकिंग की वजह से बाल जल्‍दी सफेद होने लगते हैं। इन्हें छिपाने के लिए लोग हेयर कलर व डाई का इस्तेमाल करते हैं लेकिन यह कैमिकल युक्त प्रॉडक्ट्स बालों व सिर की स्किन को नुकसान पहुंचाते हैं। इसकी जगह पर अगर आप देसी नुस्खों को अपनाते हैं तो यह काफी असरदार साबित होते हैं दूसरा इसमें ज्यादा पैसा भी खर्च नहीं होता। 

चलिए आज हम आपको ऐसे टिप्स हैं जो दोबारा बालों को काले करने की क्षमता रखते हैं। 

बालो को कला करने के टिप्स 

सामग्री


 1 कप नारियल तेल
 2-3 लहसुन की कलियां
 कटी हुई 1 छोटी प्याज 
 1 चम्मच एलोवेरा जेल
 10-15 करी पत्ते
 1 कटा हुआ आंवला
 आधा चम्मच मेथी के दाने

 

इस तरह बनाएं ये मिश्रण

बालों को काला करने वाले घरेलू नुस्खे को बनाने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाही लें। अब उसमें 1 कप नारियल का तेल गर्म होने के लिए रख दें। फिर इसमें 10-15 करी पत्ते और कटी हुई1 छोटी प्याज डालकर हिलाएं। अब  2-3 लहसुन की कलियां, आधा चम्मच मेथी के दाने और 1 कटा हुआ आंवला डालकर भुने। थोड़ी देर के बाद इस मिश्रण में एलोवेरा जल डालकर मिलाएं और 10 मिनट के लिए धीमी आंच पर पकने के लिए छोड़ दें। जब ये मिक्‍सचर ठंडा हो जाए तो इसे ठीक तरह से छान लें। 

 

इस्तेमाल करने का तरीका

तेल को अपनी उंगलियों की सहायता से बालों की जड़ों तक लगाएं। तकरीबन 1 घंटें के बाद बालों को माइल्ड शैंपू से धो लें। रोजाना कुछ दिनों तक इस तेल को लगाने से हफ्ते में बाल काले होने लगेंगे।

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News