19 DECFRIDAY2025 9:41:42 PM
Nari

ज्यादा आयरन पहुंचाता है दिल को नुकसान, जानिए उम्र के हिसाब से सही मात्रा

  • Edited By Nisha thakur,
  • Updated: 07 Oct, 2018 03:10 PM
ज्यादा आयरन पहुंचाता है दिल को नुकसान, जानिए उम्र के हिसाब से सही मात्रा

स्वस्थ रहने के लिए आहार में विटामिन्स और कैल्शियम के साथ-साथ आयरन का होना भी बहुत जरूरी है। इसकी कमी होने पर रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होने लगती है, जिससे शरीर कई बीमारियों की चपेट में आ जाता है। मगर ज्यादा मात्रा में इसको लेना भी नुकसानदायक है इसलिए आज हम आपको बताएंगे कि हेल्दी रहने के लिए महिलाओं और पुरूषों को कितनी मात्रा में आयरन लेना चाहिए। 


1. आयरन इतना जरूरी क्यों हैं? 
शरीर में हीमोग्लबिन बनाने के लिए आयरन की आवश्यकता होती है। हीमोग्लोबीन लाल रक्त कोशिकाओं में ऑक्सीजन देने में मदद करता है। अगर शरीर में आयरन नहीं तो हर चीज अनियंत्रित हो जाती है।

2. आयरन की कमी के संकेत 
- थकान
- काम पर फोकस न करना

PunjabKesari
- सांस लेने में तकलीफ
- मांसपेशियों में दर्द
- बालों का झड़ना
- सिरदर्द

3. उम्र के हिसाब से जानिए कितना आयरन लेना है जरूरी?
जन्म के 6 महीने तक बच्चों को 0.27 मि.ग्रा,  7 से 12 महीने तक 11मि.ग्रा, 1 साल से 2 साल तक 7 मि.ग्रा, 4 से 8 साल तक 8 मि.ग्रा, 9 से 13 साल की उम्र तक 10 मि.ग्रा, 14 से 18 साल के लड़कों को 11 मि.ग्रा और लड़कियों को 12 मि.ग्रा, पुरुष को रोजाना 28 मि.ग्रा आयरन और स्त्री को 30 मि.ग्रा आयरन की जरूरत होती है। वहीं गर्भवती महिलाओं को 27 मि.ग्रा आयरन लेना चाहिए। 

4. ज्यादा आयरन लेने के नुकसान
जरूरत से ज्यादा आयरन लेने से डीएनए क्षतिग्रस्त हो सकता है, जिसके कारण दिल की बीमारियां हो सकती हैं। इसके ओवरडोज से पुरुषों में दिल की बीमारियां अधिक होती हैं। वहीं महिलाओं में जमा अतिरिक्त आयरन मासिक धर्म के दौरान बाहर निकल जाता है।  

5.आयरन से भरपूर खाद्दय पदार्थ 
-पालक
पालक में आयरन के साथ कैल्शियम और फाइबर की भरपूर मात्रा होती है। इसको खाने से शरीर में खून की कमी नहीं होती। हफ्ते में 3 बार पालक जरूर खाएं। आप पालक की सब्जी व जूस बनाकर भी पी सकते हैं। 


-फलियां
फलियों में आयरन, प्रोटीन, फाइबर और विटामिन्स होते हैं। मसूर की दाल, बींस और मटर आयरन का अच्छा स्त्रोत है। कुछ ही दिनों में आयरन की कमी पूरी करने के लिए फलियों का सेवन करें।  


-गुड़

PunjabKesari
गुड़ से भी आयरन की कमी दूर होती है। रोजाना सिर्फ 1 टूकड़ा गुड़ का खाने से शरीर में खून की कमी पूरी होती है। 


-चुकंदर 
खून की कमी या एनीमिया के शिकार लोगों के लिए चुकंदर किसी औषधी से कम नही है। चुकंदर की सब्जी या स्लाद के रूप में लेने से शरीर में खून बनने लगता है। 


-तुलसी

PunjabKesari
आपको जानकर थोड़ी सी हैरानी होगी तुलसी भी आयरन की कमी को दूर करने के लिए रामबाण है। रोजाना तुलसी के पत्तों का सेवन करने से शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ती है।

 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News