29 APRMONDAY2024 7:06:16 AM
Nari

हो रही है सीने में जलन तो एेसे पाएं छुटकारा!

  • Updated: 04 Feb, 2017 08:59 AM
हो रही है सीने में जलन तो एेसे पाएं छुटकारा!

सेहत:  आजकल गलत खान-पान और मसालेदार भोजन के कारण गैस,बदहजमी, एसिडिटी और खासतौर पर सीने में जलन हर 10 में से 6 व्यक्तियों को नजर आती है। यह जलन कभी-कभी गले में होती है तो कभी छाती में। यह इतनी भयानक होती है कि इससे पीड़ित रोगी बेचैनी का शिकार हो जाता है। कई बार तो समस्या इतनी बढ़ जाती है कि डॉक्टरी मदद लेनी पडती है। आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपाय बताने जा रहे है जिससे आप इस परेशानी का घर पर ही हल निकाल सकते हैं।


1. एक गिलास पानी में दो चम्मच शहद और दो चम्मच सेब का सिरका डालकर खाना खाने से पहले रोजाना पीएं। यह एक असरदार उपाय है।


2. खाना खाने से पहले एलोवीरा जूस पीने से राहत मिलती है।


3. भोजन खाने के बाद सौंफ जरूर चबाएं, इससे खाना असानी से पच जाता है। 


4. ताजा पुदीने के पतों का रस रोज पीना लाभकारी है।


5. अदरक की चाय पीने से भी लाभ मिलता है।


6. रोज सुबह तुलसी के ताजा पत्ते चबाएं।


7.सीने में जलन होने पर ठंड़ा दूध पीने से इस परेशानी से निजात पाई जा सकती है।


8. खाने में नींबू का प्रयोग जरूर करना चाहिए। भोजन करने के 1 घंटे पहले नींबू के रस में काला नमक मिलाकर पीने से सीने की जलन में फायदा मिलता है।


9. नारियल का पानी पीना भी सीने की जलन को खत्म करता है।

Related News