27 APRSATURDAY2024 12:23:50 AM
Nari

अंडरआर्म्स का कालापन कर रहा है शर्मिंदा तो आपको ट्राई करने चाहिए ये टिप्स

  • Edited By Sunita Rajput,
  • Updated: 25 Aug, 2018 12:40 PM
अंडरआर्म्स का कालापन कर रहा है शर्मिंदा तो आपको ट्राई करने चाहिए ये टिप्स

 अंडर आर्म्स का कालापन कैसे दूर करे : अधिकतर लड़किया स्लीव्लेस कपड़े पहनना पसंद करती है लेकिन अक्सर अंडरआर्म्स की डार्क स्किन की वजह से उन्हें दिक्कत का सामन करना पड़ता है। कुछ लड़कियां इस वजह से स्लीव्लेस कपड़े नहीं पहन पाती कि न जानें कोई क्या कहेंगा। इसके लिए लड़कियां महंगी से महंगी खरीदकर लाती है लेकिन कुछ घरेलू उपाय अपनाने से आपकी अंडरआर्म्स का कालापन तो जाएगा ही साथ ही इनके कोई साइड-इफैक्ट्स भी नहीं होंगे। आप बेझिझक अपनी स्लीव्लेस आउटफिट को पहन सकती है।  

 


आलू 
कटोरी में एक आलू को कद्दूकस करके डालें। आलू की पेस्ट अच्छे से बना लें, फिर इसको कपड़े में डालकर इसका रस निकाले। इसमें नींबू का रस और थोड़ी हल्दी मिलाएं और अंडरआर्म्स पर अप्लाई करें। आलू और नींबू का रस नैचुरल ब्लीच और हल्दी अंडरआर्म्स में आने वाले अत्यधिक पसीने को कम करता हैं। 

 

बेकिंग सोडा 
डार्क अंडरआर्म्स को साफ करने के लिए रोजाना बेकिंग सोड़ा वाला स्क्रब लगाएं। इसके लिए बेकिंग सोडा में पानी मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार करें। इस पेस्ट को अपने अंडरआर्म्स पर लगाएं और स्क्रब करें। इससे अंडरआर्म्स की डेड स्किन सैल्ट हट जाएंगे जिससे कालेपन का सबसे बड़ा कारण है। 

 

कॉर्न स्टार्च 
1 चम्मच बेकिंग सोडा में 1 टीस्पून कॉर्न स्टार्च और तेल मिलाएं। इस पेस्ट को अंडरआर्म्स पर लगाएं और कुछ मिनट के लिए धीरे-धीरे मसाज करें। 15 मिनट लगाने के बाद इस पेस्ट को गुनगुने पानी से साफ करें। हफ्ते में दो बार इसका इस्तेमाल करें। 

 

शहद 
नींबू के छिलके में कुछ बूंदे शहद डालें और फिर अपने अंडरआर्म्स पर हल्के हाथों से रगड़ें। कालेपन से छुटकारा पाने के लिए आपको इसे महीने भर तक इस्तेमाल करना होगा। इससे स्किन की डार्कनेस निक जाएगी। 

 

हल्दी और दूध 
त्वचा के लिए हल्दी बहुत अच्छी मानी जाती है। दूध और हल्दी का पेस्ट अंडरआर्म्स के कालेपन को दूर कर सकता है। इस्ते कम से कम हफ्ते में एक बार जरूर इस्तेमाल करें। 

 

दही
दही को आप हर रोज नहाने के पहले अंडरआर्म्स में लगा कर कुछ मिनट मसाज कर सकती हैं। इससे आपकी स्किन नरिश होगी, वहीं कालापन भी दूर हो जाएगा। यदि आप दही में थोड़ा-सा चावल का आटा मिलाकर लगाएं तो आपको परिणाम जल्दी मिलेगा। 

 

एलोवेरा जैल 
एलोवेरा जैल को अंडरआर्म्स पर रोजाना लगाने से इनका कालापन दूर हो जाएगा और आपको ज्यादा महंगे ट्रीटमेंट का सहारा भी नहीं लेना पड़ेगा। 

 

नारियल तेल 
अपने डार्क अंडरआर्म्स में नारियल का तेल लगाकर 5 मिनट के लिए मसाज करें। बाद मे नहा लें। इससे अंडरआर्म्स का कालापन जल्दी गायब हो जाएगा। 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News