27 APRSATURDAY2024 8:15:25 PM
Nari

खुलकर नहीं आ रहे हैं Periods तो डाइट में शामिल करें ये चीजें, रेगुलर होगा Menstrual Cycle

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 15 Dec, 2023 01:29 PM
खुलकर नहीं आ रहे हैं Periods तो डाइट में शामिल करें ये चीजें, रेगुलर होगा Menstrual Cycle

हर महीने महिलाओं को एक ही तरीक के आसपास पीरियड्स आती हैं। इसके बीच 28- 29 दिनों का गैप होता है। कई बार वैसे तो पीरियड्स के निर्धारित डेट में 1- 2 दिन का गैप पड़ जाता है, लेकिन अगर ये गैप बढ़कर 10- 15 का हो जाए तो ये चिंता की बात की। कई सारी महिलाएं ये समस्या से जूज रही होती हैं, लेकिन डॉक्टर के पास नहीं जाती। अगर आपकी भी पीरियड्स रेगुलर नहीं है तो बस डाइट में कुछ चीजें शामिल करके इस समस्या से निजात पा सकती हैं। आइए आपको बताते हैं इसके बारे में...

अनियमित पीरियड्स के घरेलू उपाय

कच्चा पपीता

पीरियड्स समय पर न होने पर कच्चा पपीते का सेवन कर सकते हैं। कच्चा पपीता पीरियड्स फ्लो क भी बेहतर करता है और इससे शरीर को फाइबर भी मिलता है। कुछ दिन लगातार कच्चा पपीता खाने से पीरियड्स समय पर होंगे और खुलकर होंगे।

PunjabKesari

एलोवेरा

इस सेवन आपको पीरियड्स के समय नहीं करना है। जब आपको पीरियड्स न हों, तब आप इसे खा सकते हैं। ये हार्मोंस को रेग्युलेट करता है। एलोवेरा की पत्ती से गूदा निकालें और एक चम्मच शहद के साथ मिलाकर नाश्ते से पहले रोजाना खाएं।

हल्दी

औषधीय गुणों से भरपूर हल्दी अनियमित पीरियड्स की समस्या को दूर कर देता है। इसके लिए एक चौथाई चम्मच हल्दी को दूध में मिलाएं और मिठास के लिए उसमें गुड़ या शहद मिलाकर सेवन करें।

PunjabKesari

अदरक

पीरियड्स समय से आएं इसके लिए एक चम्मच ताजा अदरक को 5 मिनट तक पानी में उबालें। अब इस पानी में चीनी मिलाकर खाने के बाद दिन में 3 बार पिएं। ये अनियमित पीरियड्स को रेग्युलर करता है।

PunjabKesari

नोट- बस इन कुछ टिप्स के साथ आपकी अनियमित और खुलकर पीरियड्स होने की समस्या खत्म हो जाएगी। अगर इन घरेलू नुस्खों से कोई खास फर्क नहीं पड़ता है, तो डॉक्टर से संपर्क करें।

Related News