28 APRSUNDAY2024 10:46:18 PM
Nari

शरीर के विकास के लिए क्या हैल्दी और अनहैल्दी फूड?(pics)

  • Updated: 22 Oct, 2016 11:04 AM
शरीर के विकास के लिए क्या हैल्दी और अनहैल्दी फूड?(pics)

शरीर के विकास के लिए हैल्दी फूड की जरूरत होती है। शरीर को ऐसे न्यूट्रीशियस, जिनमें विटामिन और प्रोटीन मिनरल्स, कार्बोहाइड्रैट्स की जरूरत होती है। इन न्यूट्रीशियस में से अगर किसी एक चीज में भी कमी हो जाएं तो शरीर अनहैल्दी हो जाता है। इसके लिए जरूरी है कि सही डायट ली जाए, जिसमें सबी तरह के पोषक तत्व शामिल हो। आज हम आपको ऐसे ही फूड के बारे में बताएंगे, जो शरीर के लिए अच्छे भी और कुछ बुरे भी। 

 


शरीर के विकास के लिए गुड फूड
 

1. ग्रीन टी


ग्रीन टी शरीर के विकास के लिए बहुत ही फायदेमंद साबित होती है। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो शरीर में मौजूद किसी भी तरह के टिश्यू को हानि पहुचाएं बिना कैंसर के सेल्स को बढ़ने से रोकता है। ग्रीन टी पीने से डायबिटीज में शुगर लेवल को कंट्रोल और तनाव को दूर होता है। 

2. ब्रोकोली

विटामिन ए और सी, फॉलिक एसिड, कैल्शियम, आयरन और फाइबर से भरपूर ब्रोकोली मोटापा कम , सर्दी-खांसी और स्ट्रेस दूर करने में मदद करती है। 

3. मल्टीग्रेन ब्रैड

यह एक हैल्दी फूड है। इसमें कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट होता है, जिससे पाचन क्रिया धीमी चलती है और डायबिटीज़, हार्ट डिसीज, ब्लड प्रेशर और आम बीमारियों को होने से रोकता है। 

4. ओट्स

रोजाना 1 कटोरी ओटमील का सेवन किया जाए, तो कोलेस्ट्रॉल के लेवल को 23% तक कम किया जा सकता है। 

5. दही

इसमें मौजूद बैक्टीरिया भोजन को पचाने में मदद करते हैं। इसलिए दही पेट संबंधी बीमारियों को दूर करने के लिए हीलिंग का काम करता है। यह इम्यून सिस्टम को मज़बूत करने, कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने और महिलाओं में वेजाइनल इंफेक्शन को रोकने में मदद करता है।
 

शरीर के लिए बैड फूड
 

1. छोले-भटूरे

भटूरे में मैदा होने के कारण आटे की तुलना में पोषक तत्व कम होते हैं और स्टार्च ज़्यादा होता है। फ्राई करने के बाद भटूरे में मिनरल्स कम हो जाते हैं और यह हाई कैलोरी फूड की कैटेगरी में आ जाता है, जिससे मोटापा बड़ता है। 

2. बर्गर

रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट, हाई फैट्स और हाई सॉल्ट से भरपूर बर्गर खाने में जितना टेस्टी होता है, उसमें कैलोेरी, स्टार्च, फैट्स और कोलेस्ट्रॉल भी उतना अधिक होता है। 

3. नूडल्स

इंस्टेंट नूडल्स में स्टार्च अधिक होने के कारण पोषक तत्व बहुत कम होते हैं। इसमें मोनो सोडियम ग्लूकामेट (एमएसजी) होता है, जो सेहत को हानि पहुंचाता है। 

4. आइस्क्रीम

इसमें क्रीम शुगर होने के कारण हाई कैलोरी होती है। इसके अलावा शुगर फ्री आइस्क्रीम खाने से भी शरीर में कैलोरी की मात्रा बढ़ती है। 

5. आलूू टिक्की

आलू-टिक्की में स्टार्च और कोई पोषक तत्व नहीं होता और फ्राई करने के बाद कैलोरी की अधिकता और भी बढ़ जाती है, जिससे मोटापा बढ़ता है।
 

Related News