29 APRMONDAY2024 9:30:04 AM
Nari

दही के ये 5 फायदे जानेंगे तो रोजाना करेंगे इस्तेमाल

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 01 May, 2018 03:53 PM
दही के ये 5 फायदे जानेंगे तो रोजाना करेंगे इस्तेमाल

दही खाने के लाभ : दही में प्रोटीन, मिनरल्स और विटामिन्स आदि भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। दही का सेवन से आंत स्वस्थ के लिए बहुत जरूरी होता है। लो फैट वाला दही खाने से वजन कंट्रोल रहता है। इसके अलावा यह स्किन और बालों को मुलायम करने में मदद करता है। दही की छाछ बना कर पीने से पेट की गर्मी से राहत मिलती है और डाइजेशन अच्छा होने से भूख भी ज्यादा लगती है इसलिए इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करें और इन हेल्थ समस्याओं से छुटकारा पाए।

दही खाने के फायदे 

1. बेहतर आंत स्वास्थ
दस्त लगने पर दही बहुत फायदेमंद उपाय है क्योंकि इसमें बैक्टीरियां की अच्छी प्रजातियां लैक्टोबैसिलस और स्ट्रेटोकोकस पाई जाती है जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करती हैं। इसके अलावा दही के सेवन से कब्ज की समस्या से राहत मिलती है।

2. वजन घटाने में करें मदद
वजन कंट्रोल करने के लिए अकसर लो फैट वाला दही खाने की सलाह दी जाती है क्योंकि लो फैट वाला दही न केवल आंत स्वस्थ में सुधार करता है बल्कि पाचन तंत्र को मजबूत करके आपके वजन को कंट्रोल करने में भी मदद करता है। इसके सेवन से कमर की चर्बी कम होती है।


3. हार्ट को रखें स्वस्थ
दही के सेवन से शरीर में सीरम कोलेस्ट्रॉल का मात्रा कम होती है, जिससे हार्ट प्रॉब्लम से बचा जा सकता है। दही खाने से 10 प्रतिशत दिल के रोगों का खतरा कम होता है और दिल की धड़कन को सही बनाएं रखता है। प्रोबियोटिक दही कोलेस्ट्रॉल के स्तर कम करने में मदद करता है इसलिए डायबिटीज मेलिटस टाइप 2 वाले लोग इसे अपनी डाइट मे जरूर शामिल करें।


4. कोलोरेक्टल कैंसर
दही में ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो कोलोरेक्टल कैंसर को रोकने में मदद करते हैं और प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करता है इसलिए ज्यादातर डॉक्टर दही को अपनी डाइट में शामिल करने की सलाह देते हैं।

5. हड्डियों को करें मजबूत
दही में कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो हड्डियों को मजबूत करने में मदद करता है। इसके अलावा यह दांतों और नाखूनों को भी मजबूत बनाता है। दही खाने से मांसपेशियां भी सही ढंग से काम करती है।

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News