20 APRSATURDAY2024 12:04:02 PM
Nari

रोजाना करें शहद का सेवन, मिलेंगे ये बेमिसाल फायदे

  • Updated: 11 Jun, 2017 04:45 PM
रोजाना करें शहद का सेवन, मिलेंगे ये बेमिसाल फायदे

पंजाब केसरी (सेहत) : शहद का इस्तेमाल सभी घरों में किया जाता है। इसके सेवन से शरीर को कई तरह के फायदे होते हैं। रोज सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में शहद मिलाकर पीने से वजन कम होता है। इसके अलावा शहद में मौजूद न्यूट्रिएंट्स शरीर को कई बीमारियों से बचाते हैं। आइए जानिए शहद कैसे शरीर के लिए फायदेमंद होता है।

1. पाचन शक्ति
शहद में काफी मात्रा में फाइबर होते हैं जो शरीर का डाइजेशन सिस्टम ठीक रखते हैं। जिन लोगों की पाचन शक्ति खराब होती है उन्हें हर रोज खाने के बाद 1 चम्मच शहद जरूर लेना चाहिए।

2. कब्ज
कब्ज होने पर हर रोज रात को सोने से पहले गुनगुने पानी में शहद मिलाकर पीएं। इससे सुबह तक पेट साफ हो जाता है।

3. इंफैक्शन
इसमें एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो शरीर को किसी भी तरह की इंफैक्शन से दूर रखते हैं।

4. ब्लड प्रैशर
शहद में एंटी-ऑक्सीडैंट होते हैं जो शरीर में ब्लड प्रैशर को संतुलित रखते हैं। रोजाना पानी में 1 चम्मच शहद मिलाकर पीने से बी.पी की समस्या नहीं होती।

5. एनर्जी
शरीर में कमजोरी महसूस होने पर 1 गिलास गुनगुने पानी में 1 चम्मच शहद मिलाकर पीएं। इसमें विटामिन सी होता है जो शरीर को एनर्जी देता है।

6. सांस की बदबू
शहद में एंटीबैक्टीरियल गुण होने की वजह से यह सांसों को ताजा करता है और मुंह को अन्य बीमारियों से भी दूर रखता है।

7. वजन कम
गुनगुने पानी में शहद मिलाकर हर रोज सेवन करें। इससे शरीर का मैटाबॉलिज्म तेज होता है जो वजन कम करने में मदद करता है।

8. चमकदार त्वचा
पानी में नींबू का रस और शहद मिलाकर पीने से त्वचा हाइड्रेट होती है जिससे त्वचा में निखार आता है और चमक भी बढ़ती है।

9. इम्यूनिटी
शहद का सेवन करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है जिससे शरीर कई तरह की बीमारियों से दूर रहता है।

10. हार्ट प्रॉब्लम
रोजाना गुनगुने पानी में शहद मिलाकर पीने से कोलेस्ट्रोल कंट्रोल में रहता है जिससे दिल स्वस्थ रहता है और हार्ट अटैक होने का खतरा टल जाता है।
 

Related News