
नारी डेस्क: आयुर्वेद में आंवला और शहद को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना गया है। जब इन दोनों का एक साथ सेवन किया जाता है, तो यह शरीर को अंदर से मजबूत बनाने का काम करते हैं है। रोजाना सही मात्रा में लेने से कई स्वास्थ्य समस्याओं से राहत मिल सकती है। आंवला और शहद का संयोजन एक प्राकृतिक टॉनिक की तरह काम करता है, जो शरीर को अंदर से स्वस्थ और मजबूत बनाता है।

आंवला और शहद साथ खाने के फायदे
आंवला विटामिन C का बेहतरीन स्रोत है, जबकि शहद एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है। दोनों मिलकर शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं। यह मिश्रण पाचन तंत्र को दुरुस्त करता है और गैस, कब्ज जैसी समस्याओं से राहत देता है। आंवला त्वचा को ग्लोइंग बनाता है और बालों को मजबूत करता है। शहद त्वचा को नमी देता है, जिससे चेहरा साफ और चमकदार दिखता है। सुबह खाली पेट आंवला और शहद लेने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है, जिससे वजन कंट्रोल करने में मदद मिलती है। यह मिश्रण कोलेस्ट्रॉल को संतुलित रखने में मदद करता है, जिससे दिल स्वस्थ रहता है।

सेवन करने का तरीका
1 चम्मच आंवला पाउडर या ताजा आंवला रस लें, उसमें 1 चम्मच शहद मिलाएं, सुबह खाली पेट सेवन करें। ध्यान रखें ज्यादा मात्रा में सेवन न करें, डायबिटीज के मरीज डॉक्टर से सलाह लेकर ही शहद लें। किसी एलर्जी की स्थिति में तुरंत सेवन बंद करें। अगर इसे नियमित रूप से लिया जाए, तो सेहत में सकारात्मक बदलाव साफ नजर आ सकते हैं।