30 APRTUESDAY2024 8:45:37 AM
Nari

पुराने कपड़ों को इस तरह दें ट्रैंडी लुक

  • Updated: 09 Dec, 2016 05:47 PM
पुराने कपड़ों को इस तरह दें ट्रैंडी लुक

फैशन: फैशन बदलता रहता है लेकिन जहां तक देखा जाए पुराने दौर का फैशन ही हमेशा लौटकर आता है। पहले के समय में लोग फटे हुए कपड़ों पर पैचेज लगाकर कपड़े पहनते थे। आज वही चीज लोगों की पसंद बन गई हैं। आजकल बॉलीवुड हीरोइन भी ऐसे ही लुक में नजर आने लगी हैं। अगर आप अपने पुराने कपड़ों से बोर हो गए हैं तो इन पर कढ़ाई और पैचेज से अपने पुराने कपड़ों को एक ट्रैंडी लुक दे सकती हैं। 

1. जींस 
जींस हो या फिर जैकेट आप इन कपड़ों को एम्ब्रॉयडेड पैचेज से डिफरेंट और नया लुक दे सकती हैं।

2. फॉर्मल 
फॉर्मल कपड़े को अगर आप आकर्षित बनाना चाहती हैं तो पैच वाली शर्ट वियर कर सकती हैं। यह आपको दूसरों से अलग लुक देगा।

3. कैजुअल 
पैच वर्क वाले कपड़े आप किसी भी पार्टी में डाल सकती हैं। अपने लुक को और फैशनलेबल बनाने के लिए आप पेंसिल स्कर्ट कैरी कर सकती है।

4. स्कर्ट 
स्कर्ट को भी आप एम्ब्रॉयडरी पैच वर्क से नया लुक दे सकती हैं। ब्लैक स्कर्ट पर कलरफुल पैच वर्क बेहद अच्छा लगेगा।

5. ओवरकोट
 जैकेट के अलावा आप ओवरकोट को भी लाइट कलर्स के पैच लगा सकती हैं।

Related News