29 APRMONDAY2024 1:28:03 PM
Nari

ब्वॉयफ्रैंड की याद में कुछ एेसा करती हैं लड़कियां!

  • Updated: 16 Jan, 2017 03:59 PM
ब्वॉयफ्रैंड की याद में कुछ एेसा करती हैं लड़कियां!

रिलेशनशिपः हर किसी की लाइफ में एक एेसा शख्स जरूर होता है जो हर पल उनके दिल और दिमाग में रहता है। रिलेशनशिप में लड़कियां अपनी फीलिंग्स अपने ब्वॉयफ्रैंड से छुपा नहीं पाती। जब उनका ब्वॉयफ्रैंड उनसे कहीं दूर चला जाए जैसे कि ऑफिस के काम से तो उसे उनकी याद सताने लगती है। आज हम आपको बताते है कि ब्वॉयफ्रैंड की याद में लड़कियां क्या-क्या करती हैं। 

1. बार-बार तस्वीरें देखना
ब्वॉयफ्रैंड की याद आने पर अक्सर लड़कियां अपने मोबाइल में उनकी तस्वीर देखती हैं। यहीं नहीं, उनकी तस्वीर से बातें करती हैं। कई देर तक उनकी तस्वीर को निहारती रहती हैं।

2. उनको यादों में खोए रहना
लड़कियां अपने ब्वॉयफ्रैंड की याद में उनके ख्यालों में खोई रहती हैं। उनके बारे में सोचकर या उनके साथ बिताएं पलों को याद करके खुश होती हैं।

3. ब्वॉयफ्रैंड का अकाउंट चेक करना
कई लड़कियां ब्वॉयफ्रैंड के दूर जाने पर उनकी जासूसी करती हैं। उनका अकाउंट चैक करना। उनके प्रोफाइल को देखना फोटो पर किए गए लाइक्स और कमेंट्स को चैक करती हैं। 

4. पार्टनर को बार-बार फोन करना
ब्वॉयफ्रैंड को मिस करने पर लड़कियां उन्हें बार-बार फोन करती हैं। कई घंटों तक उनसे बातें करती रहती हैं। कई लड़कियों को अधिक समय तक बात करना बहुत पसंद होता है।

5. म्यूजिक सुनना
कई लड़कियां म्यूजिक का सहारा लेती है। मोबाइल फोन में गाना लगाकर सुनती है। कुछ सैंड सॉन्ग तो कई रोमांटिक सॉन्ग सुनना पसंद करती हैं। 
 

Related News