29 APRMONDAY2024 8:37:30 PM
Nari

बहुत बुद्धिमान होती हैं इस नाम की लड़कियां, मेहनत से हासिल करती है हर मुकाम

  • Edited By palak,
  • Updated: 13 Apr, 2024 03:12 PM
बहुत बुद्धिमान होती हैं इस नाम की लड़कियां, मेहनत से हासिल करती है हर मुकाम

हिंदू धर्म में व्यक्ति के नाम का खास महत्व होता है। इसलिए जब भी घर में बच्चा पैदा होता है तो सबसे पहले उसका नामकरण करके उसे नाम दिया जाता है। क्योंकि किसी भी व्यक्ति के नाम का प्रभाव उसके जीवन में भी पड़ता है। जिस अक्षर से व्यक्ति का नाम रखा जाता है वह किसी न किसी राशि के साथ जुड़ा होता है। ऐसे में इस राशि का प्रभाव व्यक्ति पर भी पड़ता है। ऐसे में इस कड़ी में आज आपको कुछ ऐसे अक्षरों से शुरु होने वाली लड़कियों के बारे में बताते हैं जो दिमाग से बहुत ही चतुर और बुद्धिमान होती हैं। यह लड़कियां अपनी मेहनत से करियर में ऊंचा मुकाम हासिल करती हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।

एम (M) अक्षर वाली लड़कियां 

यह लड़कियां बहुत ही टैलेंटेड होती हैं। यह जिस भी क्षेत्र में जाती हैं वहां सफलता जरुर हासिल करती हैं। इनकी राशि सिंह होती है और इस राशि के स्वामी ग्रह सूर्य देव हैं। इन लड़कियों के चेहरे पर अलग सा ही तेज होता है। यह बहुत ही भाग्यशाली होती हैं। किसी के दबाव में भी यह काम नहीं करती। ये साहसी, दृढ़-निश्चयी और शाही अंदाज की होती है।

PunjabKesari

एस (S) नाम की लड़कियां

इस अक्षर से शुरु होने वाली लड़कियां बहुत बुद्धिमान और मेहनती किस्म की होती हैं। इनके अंदर आगे बढ़ने के जुनून होता है। अपने दम पर यह करियर में बहुत अच्छा मुकाम हासिल करती हैं। इनकी राशि कुंभ होती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस राशि पर शनि का आधिपत्य है ऐसे में वह इन्हें गुण देते हैं। यह लड़कियां सिर्फ अपने करियर पर फोकस करती हैं। समाज में अपनी अलग पहचान बनाने में यह लड़कियां विश्वास रखती हैं। किस्मत से भी यह लड़कियां बहुत धनी होती हैं। 

एल (L) अक्षर की लड़कियां 

इन लड़कियों की पर्सनेलिटी बहुत ही प्रभावित होती है। यह करियर में बहुत अच्छे मुकाम पर पहुंचती हैं। इनके अंदर नेतृत्व करने की क्षमता भी होती है। यह जिस भी काम को करने की ठानती हैं उसे पूरा करके ही रहती हैं। यह दूरदर्शी होती हैं। इनकी राशि मेष होती है और इनके देवता मंगल माने जाते हैं। मंगल इस राशि को गुण प्रदान करते हैं। यह लड़कियां बहुत ही साहसी होती हैं। ये कोई भी जोखिम उठाने में आगे नहीं रहती हैं। 

PunjabKesari

पी (P) अक्षर की लड़कियां

यह लड़कियां दिमाग से बहुत तेज मानी जाती हैं। कार्यक्षेत्र में भी इनकी एक अलग ही पहचान होती है। यह अपने हर काम को पूरी मेहनत के साथ करती हैं और उसमें जीत कर ही दम लेती हैं। इन लड़कियों का सेंस ऑफ ह्यूमर भी बहुत अच्छा होता है। यह करियर में बहुत अच्छा मुकाम हासिल कर लेती हैं। इन लड़कियों की राशि कन्या होती है। कन्या राशि के स्वामी बुध देवता होते हैं ऐसे में यही इनको बिजनेस माइंडेड बनाते हैं। यह लड़कियां अपनी बुद्धि के बल पर ऊंचा मुकाम हासिल कर लेते हैं। 

PunjabKesari

Related News