20 SEPFRIDAY2024 8:21:11 PM
Nari

French Fries का शौकीन है आपका बच्चा तो संभल जाए, Cancer जैसी बीमारी का खतरा!

  • Edited By Vandana,
  • Updated: 20 Sep, 2024 06:20 PM
French Fries का शौकीन है आपका बच्चा तो संभल जाए, Cancer जैसी बीमारी का खतरा!

नारी डेस्कः मांएं बड़ी खुश होती है, जब बच्चे मजे से कुछ खाते हैं क्योंकि बच्चे को खाना खिलाना मांओं को सबसे मुश्किल काम लगता है लेकिन फ्रैंच फ्राइज लगभग हर बच्चा ही मजे से खा लेता है। जब भी पेरेंट्स, बच्चों के साथ कही बाहर जाए तो फ्रैंच फाइज (French Fries) का ऑर्डर तो जरूर देते है लेकिन क्या फ्रैंच फ्राइज आपके बच्चे की सेहत (Kids Health) के लिए फायदेमंद है? तो जवाब है नहीं... इसमें एक ऐसा तत्व पाया जाता है जो कैंसर (Cancer) जैसी जानलेवा बीमारी को जन्म दे सकता है। ये आपके बच्चे को कैसे नुकसान पहुंचाता है, चलिए उस बारे में ही आपको बताते हैं। 

फ्रैंच फ्राइज है हाई सोडियम कंटेंट/ French Fries High Sodium Content Food

फ्रैंच फाइज में सोडियम की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। हाई सोडियम कंटेंट फूड ब्लड प्रैशर को बढ़ा सकता है, स्ट्रोक का जोखिम बढ़ा सकता है और ये कैल्शियम सोक लेता जिससे बच्चे की हड्डियां कमजोर हो सकती है। हाई सोडियम फूड कोई भी हो बच्चे की सेहत के लिए नुकसानदेह ही है। 

PunjabKesari

एक्रिलामाइड तत्वः कैंसर का खतरा  

इसमें एक्रिलामाइड (Acrylamide) नाम का एक तत्व पाया जाता है जो बच्चों के स्वास्थय के लिए बहुत नुकसानदेह है। एक्रिलामाइड विशेष रूप से जैसे फ्रेंच फ्राइज़, चिप्स, ब्रेड, बेक किए गए स्नैक्स आदि में पाया जाता है। अध्ययन और अनुसंधान बताते हैं कि एक्रलामाइड को जानवरों में कैंसर पैदा करने वाले तत्व के रूप में पहचाना गया है। हालांकि मानव शरीर पर इसके प्रभाव के बारे में पूरी तरह से स्पष्ट नहीं है, लेकिन यह माना जाता है कि लंबे समय तक एक्रलामाइड के संपर्क में आने से कैंसर का खतरा हो सकता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) और अंतरराष्ट्रीय कैंसर अनुसंधान एजेंसी (IARC) ने एक्रलामाइड को "संभावित मानव कैंसरजन" के रूप में वर्गीकृत किया है। इसका मतलब है कि यह मनुष्यों में कैंसर का कारण बन सकता है, हालांकि इस पर अभी और शोध भी चल रहे हैं। 

यह भी पढ़ेंः Teenagers की Safety के लिए Instagram का बड़ा एलान

अनहैल्दी और सैचुरेटेड फैट- मोटापा, हार्ट प्रॉब्लम और शुगर की बीमारी (Heart Problem-Diabetes)

फ्रैंच फ्राइज को डीप फ्राइड किए जाते हैं। बार-बार एक ही ऑयल में इसे रिहीट कर डीप फ्राई किया जाता है। इसमें अनहैल्दी और सैचुरेटेड फैट इतनी अधिक होती है कि ये आपके बच्चे को मोटापे, हार्ट प्रॉब्लम, शुगर जैसी कई बीमारियां दे सकती हैं। डीप फ्राई होने, चीज और सॉस जैसी टॉपिक अधिक होने के चलते इसमें कैलोरी भी बहुत अधिक होती है जिससे बच्चे ज्यादा कैलोरी इनटेक कर लेते हैं और इससे उनकी बॉडी में फैट बढ़ने लगता है। फ्रैंच फाइज प्रोसेस्ड आलू से बने होते हैं इसलिए इसमें न्यूट्रिशंस भरपूर नहीं होते। इसमें विटामिन फाइबर और खनिज बहुत कम होते हैं।

PunjabKesari

अनहैल्दी खाने की हैबिट (UnHealthy Habbits)

फ्रैंच फाइज खाने में टेस्टी होते हैं इसलिए हर बच्चा इसे मजे से खा लेता है लेकिन ये अनहैल्दी खाने की हैबिट उसे हैल्दी चीजें नहीं खाने देता। इससे बच्चे हमेशा स्वादिष्ट अन हैल्दी फूड्स को ही खाता है जबकि हैल्दी खाना उसे स्वाद ही नहीं लगता।

फ्रैंच फ्राइज की जगह ये हैल्दी चीजें खाएं

बच्चे को आलू फ्राइज पसंद है तो घर पर आलू से बने फ्रैंच फ्राइज बनाकर खिलाएं। इसकी जगह पर आप पौटेटो बेस्ड स्नैक्स भी बेबीज को दे सकते हैं।बेक्ड स्वीट पौटेटो फ्राइज बनाकर खिलाएं। आलू को पतला स्ट्राइप में काटे बेक करके बच्चे को दें। इसमें ज्यादा फाइबर व न्यूट्रीशंस होते हैं। बच्चे को स्टीम या मैश आलू खिलाएं। यह आसानी से डाइजेस्ट भी होते हैं और पौटाशियम जैसे तत्व भी उसे मिलता है। 

Related News