26 APRFRIDAY2024 8:32:55 PM
Nari

मानसून में फॉलो करेंगे ये टिप्स तो कभी नहीं होंगे बीमार

  • Updated: 03 Jul, 2018 03:31 PM
मानसून में फॉलो करेंगे ये टिप्स तो कभी नहीं होंगे बीमार

मानसून ने दस्तक दे दी हैं और यह अपने साथ कई तरह की वायरल बीमारियां भी  लेकर आएगा। इस मौसम में इम्यून सिस्टम को स्ट्रांग रखने की जरूरत होती है, तभी इस मौसम में फैले इंफेक्शन से खुद को बचाया जा सकता है। इसके लिए आपको अपने खान-पान का खास ख्याल रखने की जरूरत पड़ती है। चलिए आज हम आपको मानसून से जुड़े ऐसे हेल्थ टिप्स बताते हैं जिसकी मदद से आप खुद को हैल्दी एंड फिट रख सकते हैं।

खान पान से जुड़ी बातें
 1. पानी को उबाल कर ही पीएं।
 2. सब्जियों की बजाएं दालों का अधिक सेवन करें।
 3. बाहर का बना खाना, तला-भूना व फास्ट फूड बिलकुल ना खाएं।
 4.  ज्यादा देर कटे फल न खाएं
 5. अदरक व तुलसी की बनी चाय पीएं
 6.नॉन वेज के शौकीन हैं तो मछली न खाएं।
 7. ज्यादा नमक और खट्टी चीजों से परहेज करें।

साफ सफाई से जुड़ी बातें
1. घर में साफ सफाई का ध्यान रखें।
2. घर में मक्खी-मच्छर व कीट-पतंगे ना आने दें।
3. बाथरूम व किचन की सफाई का खास ख्याल रखें।
4. खाने से पहले हाथ की सफाई का ध्यान जरूर दें।

 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News