27 APRSATURDAY2024 5:44:05 PM
Nari

सिंपल नहीं, अब फ्लाइंग टैक्सी में लें सफर का मजा

  • Updated: 04 Mar, 2017 08:04 PM
सिंपल नहीं, अब फ्लाइंग टैक्सी में लें सफर का मजा

ट्रैवलिंगः कई लोग ट्रैन या बस में नहीं बल्कि टैक्सी में सफर करना पसंद करते हैं। लोगों को टैक्सी में सफर करना अधिक अरामदायक लगता है। आज हम आपको फ्लाइंग टैक्सी के बारे में बताने जा रहे है। जी हां, आपने सही पढ़ा फ्लोइंग टैक्सी। 

दुबई में जल्द ही एेसा होने वाला है। वहां पर एेसी टैक्सियों का अविष्कार किया गया है जो हवा में उड़कर किसी भी यात्री को एक जगह से दूसरे जगह तक पहुंचाएंगी। इस टैक्सी से 1 घंटे में 100 किलोमीटर का सफर तय करना बेहद आसान हो जाएगा। आधा घंटे चार्ज करने के बाद यह 50 किलोमीटर तक जा सकती है। 

आपको बता दें कि फ्लाइंग टैक्सी चीन की कंपनी EHANG द्वारा बनाई गई है इसीलिए इसका नाम भी EHANG 184 है। पहली बार फ्लाइंग टैक्सी का अाविष्कार हुआ है। अभी इस टैक्सी में एक ही सीट है। इस टैक्सी को उड़ाने के लिए ट्रेनिंग की जरूरत पड़ती है। इस टैक्सी को पॉड टैक्सी की तरह चलाया जाएगा। फ्लाइंग टैक्सी को जमीन पर उतारना भी बहुत आसान है। फिलहाल इस टैक्सी को कंट्रोल करने के लिए कुछ व्यवस्था की जा रही है। कहा जा रहा है कि जुलाई में इसे लांच कर दिया जाएगा। 

Related News