28 APRSUNDAY2024 11:07:49 AM
Nari

बॉडी रहेगी अनन्या पांडे जैसी Slim, फॉलो करें ये Actress के ये Fitness Tips

  • Edited By palak,
  • Updated: 30 Oct, 2023 11:41 AM
बॉडी रहेगी अनन्या पांडे जैसी  Slim, फॉलो करें ये Actress के ये Fitness Tips

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे की फिटनेस के फैंस दीवाने हैं। एक्ट्रेस खुद भी अपनी फिटनेस के वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। कई बार उन्हें जिम में भी स्पॉट किया जा चुका है। खुद को फिट रखने के लिए अनन्या स्ट्रिक्ड डाइट और  वर्कआउट का भी ध्यान रखती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस के वर्कआउट रुटीन में योगा, कार्डियो वर्कआउट, वेट ट्रेनिंग और डांस शामिल है। आज एक्ट्रेस अपना जन्मदिन मना रही हैं ऐसे में आपको बताते हैं कि उनकी फिटनेस का सीक्रेट क्या है। 

नहीं खाती तली भूनी चीजें 

आपको बता दें कि अनन्या पांडे एक प्लान बेलेंस्ड डाइट फॉलो करती हैं। इसके अलावा वह खुद को फिट रखने के लिए एक्सरसाइज भी जरुर करती हैं। उन्हें फ्रेश और हेल्दी खाना खाना ही पसंद है। इसके अलावा बर्गर, चॉकलेट और पीजा उन्हें काफी पसंद है परंतु यह सब चीजें वह एक लिमिट में ही खाती हैं। मसालेदार और तली भुनी चीजों से एक्ट्रेस दूर ही रहती हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ananya 💛💫 (@ananyapanday)

वर्कआउट जरुर करती हैं 

अनन्या को वैसे तो पिलेट्स एक्सरसाइज करनी अच्छी लगती हैं लेकिन वह खुद को मेंटेन रखने के लिए डांसिंग भी जरुर करती हैं। हफ्ते में पांच दिन एक्ट्रेस योग करती हैं। इसके अलावा नियमित वर्कआउट में एरियल योगा भी शामिल है। जुम्बा और एरोबिक्स के लिए भी अनन्या समय जरुर निकालती हैं। खुद को रिलेक्स रखने के लिए वह स्विमिंग जरुर करती हैं। 

ऐसा ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर लेती हैं एक्ट्रेस 

वहीं अगर बात एक्ट्रेस के ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर की करें तो वह ब्रेकफास्ट में 2 अंडे, लो फैट मिल्क, साउथ इंडियन फूड जैसे उपमा, इडली, डोसा खाती हैं। वहीं लंच में एक्ट्रेस 2 चपाती, ग्रिल्ड फिश और ताजा सब्जियां खाती हैं। स्नैक्स के तौर पर वह नट्स और साथ में फिल्टर कॉफी लेती हैं। वहीं उनके डिनर में चपाती, हरी सब्जियां और सलाद शामिल है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ananya 💛💫 (@ananyapanday)

लेती हैं पूरी नींद 

इसके अलावा अपनी सेहत को ध्यान में रखते हुए अनन्या पूरी नींद लेना नहीं भूलती। वह रोज 7-8 घंटे जरुर सोती हैं। ताकि वह एकदम फिट रह सकें। 

PunjabKesari
 

Related News