28 APRSUNDAY2024 9:09:21 PM
Nari

एग के साथ क्रीमी पालक की मजेदार रैसिपी

  • Updated: 01 Jun, 2017 04:42 PM
एग के साथ क्रीमी पालक की मजेदार रैसिपी

पंजाब केसरी (जायका) : अंड़ा और इससे बनी डिश सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती हैं। इससे बनी डिश को स्नैक्स के तौर पर भी खाया जा सकता है। आज हम आपको अलग तरह की डिश बनाना सिखाएंगे, जिसको Egg Florentine, क्रीम स्पीनेच (पालक) कहा जाता है। इसको बनाना काफी आसान है और इसमें समय भी कम लगता है। 


सामग्री
2 टोस्टेड ब्रीच बन्स
2 अंडे
10 मि.ली सिरका
5 ग्राम नमक

पालक क्रीम बनाने के लिए
15 मि.ली तेल
10 ग्राम लहसुन
80 ग्राम पालक
30 मि.ली क्रीम 

ग्रार्निश करने के लिए
5 ग्राम हरी सब्जियां (माइक्रो ग्रीन्स)
5 मि.ली सिरका 
10 ग्राम परमसेन (कद्दूकस किया हुआ पनीर)
20 ग्राम रोसमेरी स्ट्रॉ आलू 

विधि
1. सबसे पहले पालक क्रीम बनाने के लिए एक पैन में तेल को गर्म करें। फिर इसमें लहसुन को भूनें। लहसुन भूनने के बाद इसमें पालक डाल दें। जब पालक गल जाए तो इसमें कुकिंग क्रीम और मसाले डालकर अच्छे से मिक्स करें। इसके बाद गैस बंद कर दे।

2. पोच्ड एग(Poached egg) बनाने के लिए 1 पैन में पानी और सिरका डालकर तेज आंच पर उबाल लें। फिर जब इसमें बुलबुले आने लगे तो गैस को कम करके अंडे को एक बॉउल में तोड़ लें और एक साथ धीरे से अंडे को उबलते हुए पानी में डालें।

3. अब 1-2 मिनट के लिए अंडे को पकाएं। जब अंड़ा पक जाए तो इसे टोस्टेड ब्रीच बन्स पर लगाएं।

4. अब अंडे के ऊपर पहले से बना कर रखी पालक क्रीम,रोसमेरी स्ट्रॉ आलू और कद्दूकस  किया हुआ पनीर डाल दें। 

5. फिर इसे माइक्रो ग्रीन्स और सिरके से ग्रार्निश करें।

6. इस डिश को हैश ब्राउन, धनिया या पके हुए टमाटर के साथ भी सर्व किया जा सकता है।

7. Egg Florentine,Creamed Spinach बनकर तैयार है, इसे सर्व करें।


 

Related News