27 APRSATURDAY2024 5:03:07 AM
Nari

सोनाक्षी के सपोर्ट में आगे आए महाभारत के 'दुर्योधन' ने साधा मुकेश खन्ना पर निशाना

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 13 Apr, 2020 11:31 AM
सोनाक्षी के सपोर्ट में आगे आए महाभारत के 'दुर्योधन' ने साधा मुकेश खन्ना पर निशाना

दूरदर्शन पर जबसे रामायण आई है तबसे एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा मुकेश खन्ना के निशाने पर आ रही है। आपको बता दें कि रामायण के पुनर्प्रसारण पर अभिनेता मुकेश खन्ना ने सोनाक्षी पर तंज कसा कि रामायण का प्रसारण ऐसे लोगों के लिए ही है। अब इस पर सोनाक्षी के पापा तो उनका बचाव करने आए ही साथ ही अभिनेता पुनीत इस्सर ने भी सोनाक्षी का बचाव किया है।

PunjabKesari

महाभारत में दुर्योधन का किरदार निभाने वाले पुनीत ने अपनी हाल ही इंटरव्यू में कहा कि, ' मुकेश खन्ना को सोनाक्षी के बारे में ऐसा नहीं कहना चाहिए था। सोनाक्षी आर्य विद्या मंदिर की स्टूडेंट रही हैं। मेरे बच्चे भी वहीं पढ़ते थे। अगर वो 'कौन बनेगा करोड़पति' में किसी एक सवाल का जवाब नहीं दे पाईं तो इसका मतलब ये नहीं है कि दुनिया खत्म हो गई।

इतना ही नही पुनीत ने कहा,  'आखिर क्यों कोई किसी दूसरे की इस तरह खुलकर आलोचना कर रहा है। यह मेरी व्यक्तिगत राय है। मैं उनके खिलाफ कुछ नहीं बोलना चाहता लेकिन सोचिए जरा, वो एकता कपूर के खिलाफ बोलकर एक नया विवाद खड़ा कर रहे हैं।'

PunjabKesari

एक्टर पुनीत के पहले सोनाक्षी के पापा शत्रुघ्न सिन्हा भी बेटी के स्पोर्ट में आगे आए उन्होंने कहा,' मुझे लगता है कि कुछ लोगों को सोनाक्षी से दिक्कत है। उसने 'रामायण' से जुड़े सवाल का जवाब नहीं दिया तो क्या हुआ? पहली बात तो ये कि उस शख्स को किसने 'रामायण' का एक्सपर्ट बनाया है? और किसने उन्हें हिंदू धर्म का गार्जियन बनाया है?'

Related News