25 APRTHURSDAY2024 7:46:48 PM
Nari

Ganga Dusshera: आज बन रहा है शुभ योग, गंगा मां की कृपा पाने के लिए करें ये 4 काम

  • Edited By palak,
  • Updated: 09 Jun, 2022 10:45 AM
Ganga Dusshera: आज बन रहा है शुभ योग, गंगा मां की कृपा पाने के लिए करें ये 4 काम

हिंदू मान्यताओं के अनुसार, ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को गंगा दशहरा मनाया जाता है। इस दिन मां गंगा धरती पर अवतरित हुई थी। इस दिन गंगा नदी में स्नान करने से हर पाप से मुक्ति मिलती है। गंगा नदी की पवित्रता सारे पापों को धो देती है। इसी कारण व्रत-त्योहार समेत कई सारे खास मौकों पर लोग गंगा में स्नान करने के लिए जाते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं इस बार गंगा दशहरा पर कौन से शुभ 4 योग बन रहे हैं। 

PunjabKesari

क्या है शुभ मुहूर्त? 

गंगा दशहरा का शुभ मुहूर्त आज के दिन सुबह 8.23 मिनट से शुरु हो चुका है और यह कल यानि की शुक्रवार को सुबह 7.27 मिनट तक रहेगा। इस दौरान गंगा में स्नान करना बहुत ही शुभ माना जाता है। यदि आप गंगा में स्नान करने नहीं जा सकते तो गंगाजल पानी में डालकर घर पर ही स्नान कर सकते हैं। 

Ganga Dussehra: Celebration Of Ganga's Descent - Hindi Nativeplanet

 शुभ 4 योग 

इस साल का गंगा दशहरा बहुत से मायनों में शुभ है। मां गंगा के अवतरण दिवस यानि की आज के दिन ग्रह नक्षत्रों की स्थिति बहुत ही शुभ और खास बन रही है। ग्रहों का ऐसा योग बहुत ही कम बनता है। आज के दिन हस्त नक्षत्र रहेगा। मान्यता है कि गंगा नदी का अवतरण भी हस्त नक्षत्र में ही हुआ था। इस नक्षत्र में किए हुए काम बहुत ही शुभ फल देते हैं। आज के दिन दान-पुण्य करना भी बहुत ही शुभ माना जाता है। आज सूर्य और बुध ग्रह वृष राशि में रहकर बुधादित्य योग बनाएंगे, इसके अलावा आज रवि योग भी बन रहा है। 

क्या चीजें करें दान?

आज के दिन दान करना भी बहुत ही शुभ माना जाता है। मान्यता है कि दान के बिना कोई भी पूजा-पाठ, पुण्य कार्य अधूरा रहता है। आप आज खरबूजा, सत्तू, शरबत, फूल, दीया, पान, इत्र, पंखा, जौ और तिल जैसी चीजों का दान कर सकता है। इसके अलावा आप आज के दिन गरीबों को भोजन भी जरुर करवाएं। 

PunjabKesari
 

Related News