29 APRMONDAY2024 2:36:00 AM
Nari

प्रसव के बाद आने वाले इन बदलावों को देखकर महिलाएं न हों परेशान

  • Updated: 19 Dec, 2017 11:37 AM
प्रसव के बाद आने वाले इन बदलावों को देखकर महिलाएं न हों परेशान

डिलीवरी के बाद प्रॉब्लम : मां बनने के बाद हर महिला के शरीर में बहुत से बदलाव आते है जिसे देखकर वो अक्सर परेशान हो जाती है। खासकर पहली बार मां बनने पर महिलाए शरीर में आएं इन बदलावों को देखकर घबरा जाती है। क्योंकि उनके लिए यह सब नया होता है लेकिन हार्मोंस चेंज के कारण शरीर में होने वाले इन बदलावों को देखकर घबराने की जरूरत नहीं। आज हम आपको डिलीवरी के बाद शरीर में होने वाले कुछ ऐसे बदलावों के बारे में बताएंगे जिससे आपको डरने की जरूरत नहीं। प्रसव के बाद आने वाले यह बदलाव समय के साथ ठीक हो जाते है।

1. पीरियड्स का देरी से आना
कई बार डिलीवरी के बाद महिलाओं को 3-4 महीने बाद पीरियड्स आते है जिससे महिलाएं घबरा जाती है लेकिन इसमें परेशान होने की जरूरत नहीं। कई बाद समय में बदलाव होने के कारण पीरियड्स देरी से आते है।

PunjabKesari

2. स्राव
प्रसव के बाद डिस्चार्ज की समस्या होना आम बात है। इससे शरीर के गंदे अपशिष्ट पदार्थ बाहर निकल जाते है लेकिन कई दिनों तक लगातार दुर्गन्ध युक्त स्राव होने पर आपको डॉक्टर से चेकअप करवाना चाहिए।

 

3. बार-बार यूरिन आना
नॉर्मल डिलीवरी के बाद महिलाओं को बार-बार यूरिन आने की समस्या होती है। नॉर्मल डिलवरी के बाद मांसपेशियां कमजोर और फैल जाती है, जिससे इस जगह की मांसपेशियां ढ़ीली पड़ जाती है और बार-बार यूरिन आने की समस्या हो जाती है।

PunjabKesari

4. स्तनपान में कठिनाई
प्रसव के शुरूआत में महिलाओं को स्तनपान करवाते समय परेशानी होती है लेकिन यह समस्या दूध में वृद्धि के कारण होती हैं। यह समस्या धीरे-धारे अपने आप खत्म हो जाती है। इसलिए इससे घबराने की जरूरत नहीं।

 

5. चेहरे की रंगत में बदलाव
प्रैग्नेंसी के बाद महिलाओं के चेहरे पर लालपन, सूजन, रूखी त्वचा, दाग-धब्बे और मुहांसे की प्रॉब्लम हो जाती है। चेहरे पर होने वाली यह समस्या ज्यादातर हार्मोनल बदलाव के कारण होता हैं।

 

 

फैशन हाे या ब्यूटी टिप, महिलाअाें से जुड़ी हर जानकारी के लिए डाउलनाेड करें NARI APP

Related News