28 APRSUNDAY2024 5:01:06 AM
Nari

हर देश में अलग तरीके से की जाती है नमस्ते, कुछ स्टाइल कर देंगे आपको हैरान

  • Updated: 03 May, 2018 06:32 PM
हर देश में अलग तरीके से की जाती है नमस्ते, कुछ स्टाइल कर देंगे आपको हैरान

जब एक व्यक्ति दूसरे से मिलता है तो एक-दूसरे को  नमस्ते या फिर हैलो से अभिनंदन किया जाता है। शिष्टाचार की यह सबसे पहली पहचान है। जिस तरह दुनिया के हर देश में रहन-सहन,रीति-रिवाज,  के अलग-अलग तरीके हैं, उसी तरह हर किसी का वेलकम करने के ही हर देश के अलग तरीके हैं। जहां भारत में लोग घर आए मेहमान का हाथ जोड़ कर और नमस्ते बोल कर स्वागत करते हैं, उसी तरह तिब्बत में मेहमान से मिलने पर जीभ को बाहर निकाल उसका अभिनंदन किया जाता है। आइए जानें दुनिया के कुछ हिस्सो में नमस्ते करने के अनोखें अंदाज के बारे में। 


1. न्यूजीलैंड

PunjabKesari
न्यूजीलेंड की सैर करने का मन है तो इस बात को जान लें कि यहां पर नमस्ते की जगह पर ‘होन्गी’ कहा जाता है। उनकी इस परंपरा की खास बात यह है कि होन्गी के साथ जब दो लोग आपस में मिलते हैं तो अपनी नाक से दूसरे की नाक रगड़ते हैं। इस तरह करने के पीछे इन लोगों का मानना है कि यह लंबी सांसों का कामना करने का दुआ है। 


2. जापान

PunjabKesari
जापान के लोग जब किसी से मिलते हैं तो झुक कर मिलते हैं। इस तरीके की भी अलग-अलग पहचान है। अगर रिश्तेदार या फिर दोस्त से कोई मिल रहा है तो इसे  ‘साइकिरेई’ कहते हैं। इसके अलावा अगर कोई किसी बिजनेस डील के लिए मिल रहा हो तो वह ‘किरेई’ कहकर संबोधन करता है। 
 

3. तिब्बत

PunjabKesari
इस देश में अभिनन्दन का तरीका थोड़ा अजीब है। यहां पर हाथ जोड़कर स्वागत करने की बजाय लोग जीभ को बाहर निकाल रप अपनी हथेली को अपनी छाती पर रखते हैं। 


4. फिलिपींस

PunjabKesari
फिलीपींस को लोग अपने मेहमानों को बहुत बड़े दिलचस्प अंदाज से मिलते हैं। यहां पर छोटे अपने बड़ों के सामने झुक कर उनके हाथ पर अपना माथा रगड़ते हैं। इसके लिए बड़े भी छोटों का बड़े प्यार से अभिनंदन करते हैं। वह उन्हें ‘मानो पो’ कहकर आशीर्वाद देते हैं। 

 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News