23 APRTHURSDAY2026 10:21:23 PM
Nari

दिल्ली में लापता लोगों की खबरों पर पुलिस का बड़ा बयान, कहा पैसे देकर...

  • Edited By Monika,
  • Updated: 06 Feb, 2026 03:20 PM
दिल्ली में लापता लोगों की खबरों पर पुलिस का बड़ा बयान, कहा पैसे देकर...

नारी डेस्क : राजधानी दिल्ली में लोगों के अचानक लापता होने की खबरों के बीच अब दिल्ली पुलिस ने स्थिति स्पष्ट कर दी है। पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर लापता लड़कियों को लेकर जो डर फैलाया जा रहा है, वह पेड प्रमोशन का नतीजा है। पुलिस ने कहा कि झूठी या भ्रामक सूचनाओं के जरिए सामाजिक माहौल खराब करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

36 दिनों में 2,884 लोग लापता?

साल 2026 में पहले 36 दिनों (जनवरी से फरवरी) के बीच दिल्ली में 2,884 लोगों के लापता होने की खबरें सामने आईं। इनमें से केवल 409 लोगों के बरामद होने की पुष्टि हुई। रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि इस दौरान 616 बच्चे, 1,372 महिलाएं लापता हुईं। इन आंकड़ों के आधार पर सोशल मीडिया और कुछ प्लेटफॉर्म्स पर यह संदेश फैलने लगा कि दिल्ली में अचानक लापता लड़कियों की संख्या बढ़ गई है, जिससे आम लोगों में डर और असुरक्षा का माहौल बन गया।

PunjabKesari

दिल्ली पुलिस का बयान: पेड प्रमोशन का मामला

दिल्ली पुलिस ने इस मामले में X (पूर्व ट्विटर) पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि जांच के दौरान यह सामने आया कि लापता लड़कियों को लेकर फैलाया जा रहा हाइप पेड प्रमोशन का नतीजा है। पुलिस के अनुसार पैसे लेकर डर और घबराहट फैलाना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। झूठी या भ्रामक सूचनाओं के जरिए माहौल खराब करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी।

यें भी पढ़ें : क्या इंटरकोर्स के तुरंत बाद युरिन पास करने से Pregnancy के चांस कम हो जाते हैं?

जॉइंट कमिश्नर संजय त्यागी का आधिकारिक पक्ष

दिल्ली पुलिस के जॉइंट कमिश्नर संजय त्यागी ने स्पष्ट किया कि लापता मामलों में कोई असामान्य बढ़ोतरी नहीं हुई। जनवरी 2026 में, पिछले सालों की समान अवधि की तुलना में लापता मामलों में कमी दर्ज की गई। बच्चों के मामलों को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है, पुलिस पूरी सतर्कता के साथ काम कर रही है।

लापता व्यक्ति की रिपोर्ट कैसे करें?

दिल्ली पुलिस ने बताया कि लापता व्यक्ति की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए स्थानीय थाने, ऑनलाइन पोर्टल और ERSS-112 का उपयोग किया जा सकता है। तय SOP (Standard Operating Procedure) के तहत शिकायत मिलते ही तुरंत तलाश शुरू की जाती है। बच्चों के मामलों को विशेष प्राथमिकता दी जाती है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि सभी जिलों में Dedicated Missing Person Squad सक्रिय है। क्राइम ब्रांच में Anti Human Trafficking Unit लगातार निगरानी और कार्रवाई कर रही है।

यें भी पढ़ें : ड्रग्स केस में Actress गिरफ्तार, 8 लोगों के नाम आए सामने

पुलिस की अपील

दिल्ली पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों पर भरोसा न करें। किसी भी जानकारी को शेयर करने से पहले सत्यापन करें। लापता व्यक्ति या संदिग्ध गतिविधियों की सूचना सीधे पुलिस को दें।

Related News