फैशन: साड़ी एक ऐसा फैशन, जिसका ट्रैंड कभी नही जाता। बस फर्क इतना है कि इन स्टाइल करने का तरीका बदलता रहता है। खास बात है कि महिलाएं इसे वियर करना भी ज्यादा पसंद करती है। आजकल साड़ी के फैशन में नया ट्रैंड चल रही है। डिजाइनरों से लेकर मशहूर हस्तियों तक के लिए साड़ी वैडिंग के लिए बैस्ट ऑप्शन है। हैंडलूम से शिर साड़ी, सभी के लिए अच्छा ऑप्शन है। हाल ही में दीपिका ने एक साड़ी वियर की, जिसमें वह काफी एलिजेंट लग रही है।
यहां दीपिका सब्यसाची के उदयपुर क्लैकशन हैंड प्रिंट साड़ी में नजर आईं। इसमें कोई शक नहीं है कि दीपिका ने इस खूबसूरत साड़ी को काफी अच्छे से स्टाइल किया। फ्लोरल साड़ी के साथ पिंक ब्रॉकेड ब्लाउज में दीपिका काफी स्टनिंग लुक दे रही है।
वह एम्ब्रायडरी किए हुए चौकर स्टाइल ब्लाउज में काफी प्रिटी लुक दें रही है। अगर उनके मेकअप की बात करें तो उनका मेकअप नम्रता सोनी द्वारा किया हुआ है। स्लीक पोनीटेल, पेल पिंक लिप्स और विंग्ड लाइनर में दीपिका काफी एलिजेंट लग रही थी।