27 APRSATURDAY2024 12:50:05 AM
Fashion

Deepveer Wedding: दीपिका के दुपट्टे से लेकर रणवीर के बर्ड पैंडेट तक, एेसे दिखें दूल्हा-दुल्हन

  • Edited By Priya dhir,
  • Updated: 16 Nov, 2018 01:11 PM
Deepveer Wedding: दीपिका के दुपट्टे से लेकर रणवीर के बर्ड पैंडेट तक, एेसे दिखें दूल्हा-दुल्हन

बॉलीवुड कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह शादी के बंधन में बंध चुके है। दोनों ने इटली के लेक कोमो में शादी की। शादी में प्राइवेसी का खास ख्याल रखा गया जिसके चलते लोगों को उनकी वैडिंग पिक्चर देखने को नहीं मिल पाई थी। एेसे में दीपवीर के फैन्स उनके वैडिंग लुक देखने के लिए काफी उत्साहित थे। लंबे समय बाद दीपिका-रणवीर ने अपने ऑफिशियल अकाउंट से शादी की तस्वीरें शेयर की। शादी के जोड़े में दोनों परफैक्ट लग रहे थे। 

 

दीपवीर ने पहनी डिजाइनर सब्यसाची की आउटफिट और ज्वैलरी
दीपिका पादुकोण ने इस खास पल के लिए डिजाइनर सब्यासाची मुखर्जी की क्रिएशन को चुना और उनका लाल लहंगा उन्हें एकदम परफेक्ट ब्राइड बना रहा था। लहंगे के साथ उन्होंने बड़ी सी नथ और बेहद खूबसूरत मांग टीका कैरी किया जो उनके चेहरे पर चार चांद लगा रहा था।

 

सुनहरे रंग के कलीरें और हाथों में लाल चूड़ा और हीरे की अंगूठी से लेकर सोने में सजी दीपिका पर सभी की निगाहें टिकी हुई थी।

PunjabKesari

वहीं, अगर आप नई दुल्हिनया के वेडिंग दुपट्टे को ध्यान से देखेंगे तो आपको उसपर खूबसूरत श्लोक  'सदा सौभाग्यवती भव' लिखा दिखाई देगा, जिसका मतलब है सदा सुहागन रहो होता है।

PunjabKesari
शाही अंदाज में दिखें रणवीर 
दुल्हे मियां रणवीर सिंह लाल रंग की मैचिंग शेरवानी में दिखें। रणवीर पूरी तरह से दीपिका के रंग में रंगे नजर आ रहे थे। शेरवानी के साथ गले में पहना बड़ा-सा बाज वाला पैंडेट उन्हें एकदम शाही लुक दे रहा था।
PunjabKesari
बता दें कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी दो दिन लगातार दो अलग अलग रीति रिवाजों से हुई। दोनों ने 14 नवंबर को कोंकणी रिवाज से शादी की जबकि 15 नवंबर को उन्होंने आनंद कारज रीति से दोबारा शादी रचाई।

दीपिका के स्वागत के लिए सजा रणवीर का घर

 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News