03 MAYFRIDAY2024 7:53:59 PM
Nari

सबसे महंगी Brides बनी थी ये बी-टाउन हसीनाएं, Outfits की कीमत जान उड़ जाएंगे होश

  • Edited By palak,
  • Updated: 22 Apr, 2024 11:53 AM
सबसे महंगी Brides बनी थी ये बी-टाउन हसीनाएं, Outfits की कीमत जान उड़ जाएंगे होश

शादी एक ऐसा सपना है जिसका इंतजार लगभग हर लड़की को होता है। इस खास दिन के साथ वह अपनी पूरी जिंदगी की प्लानिंग कर लेती हैं। शादी के तय होने से लेकर खत्म होने तक कई तैयारियां होती हैं जिनके लिए काफी पैसे भी खर्च होते हैं। खासतौर पर दुल्हन की तैयारियां तो वह बिल्कुल परफेक्ट चाहती हैं। ऐसे में यदि आपकी भी शादी होने वाली है और लहंगे की तराश कर रही हैं तो आज आपको ऐसी बी-टाउन एक्ट्रेस के बारे में बताते हैं जिन्होंने अपनी शादी में सबसे ज्यादा मंहगे लहंगे कैरी किए थे। 

प्रियंका चोपड़ा 

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों दूसरे देश की बहुरानी बन गई हैं। एक्ट्रेस ने अमेरिकी सिंगर निक जोनस के साथ शादी की है। दोनों की शादी जोधपुर के उम्मेद पैलेस में रॉयल अंदाज और धूमधाम के साथ हुई थी। शादी में एक्ट्रेस ने बॉलीवुड के मशहूर डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी का लहंगा पहना था, इस लहंगे की कीमत करीबन 18 लाख के करीब बताई जाती है। 

PunjabKesari

कैटरीना कैफ 

बॉलीवुक की खूबसूरत एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने विक्की कौशल के साथ शादी की थी। शादी में कैटरीना ने रेड कलर का लहंगा वियर किया था। उनका यह लहंगा भी मशहूर डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी ने तैयार किया था। रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस के इस लहंगे की कीमत करीबन 17 लाख रुपये तक थी। 

PunjabKesari

सोनम कपूर 

हमेशा से अपने फैशन के चलते सुर्खियां बटौरने वाली सोनम कपूर भी अपनी शादी में मंहगी ब्राइड बनी थी। एक्ट्रेस ने बिजनेसमैन आनंद अहुजा संग शादी की थी। अपनी शादी में सोनम ने सुर्ख लाल रंग का लहंगा पहना था जिसकी कीमत 90 लाख रुपये थे। 

PunjabKesari

आलिया भट्ट 

आलिया भट्ट ने अपनी शादी में लहंगा नहीं बल्कि सभी से हटकर साड़ी कैरी की थी। एक्ट्रेस ने बहुत सिंपल सॉबर लुक में अपना वेडिंग मेकअप लुक कंप्लीट किया था। रणबीर कपूर संग शादी के लिए एक्ट्रेस ने व्हाइट साड़ी कैरी की थी। इस साड़ी की कीमत 50 लाख रुपये के करीब बताई जाती है।  

PunjabKesari

दीपिका पादुकोण 

दीपिका ने रणवीर सिंह संग शादी की थी। शादी में एक्ट्रेस ने सब्यसाची मुखर्जी के द्वारा डिजाइन किया गया लाल रंग का लहंगा पहना था। रिपोर्ट्स की मानें तो इस लहंगे की कीमत 12 लाख रुपये थी।

PunjabKesari

कियारा अडवाणी 

कियारा ने साल 2023 में सिद्धार्थ मल्हौत्रा के साथ शादी की थी। शादी के लिए एक्ट्रेस ने गुलाबी रंग का लहंगा पहना था इसके साथ उन्होंने अपना मेकअप मिनिमल ही रखा था जिससे उनकी खूबसूरती और भी ज्यादा निखर कर आ रही थी। एक्ट्रेस के द्वारा पहना गया लहंगा उनके करीबी दोस्त और मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्हौत्रा ने तैयार किया था। मनीष मल्हौत्रा ने खुद इस बात की जानकारी दी थी कि कियारा द्वारा पहने गए लहंगे का रंग एम्प्रेस रोज था जिसमें स्वरवॉसकी ब्रांड के हीरे जड़े हुए हैं। इस लहंगे की सही कीमत तो सामने नहीं आई लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो यह लाखों रुपयों का है।

PunjabKesari


 

Related News