28 APRSUNDAY2024 2:02:46 PM
Nari

Cushion Designs: अलग-अलग प्रिंटेड कुशन कवर से घर को दें डिफरेंट लुक

  • Updated: 20 Jan, 2018 01:15 PM
Cushion Designs: अलग-अलग प्रिंटेड कुशन कवर से घर को दें डिफरेंट लुक

घर को सजाने के लिए ज्यादातर लोग उसके इंटीरियर पर ध्यान देते है। हौम डेकोरेशन के लिए लोग घर की दीवारों से लेकर साज-सजावट के सामान का खास-ख्याल रखा जाता है। दीवारों के रंग, लेटेस्ट फर्नीचर के साथ-साथ पर्दे और कुशन भी घर की डैकोरेशन में अहम रोल निभाते हैं। फिर चाहे वह ड्राइंग रूम, कॉर्नर या फिर सोफे पर सजे हों। मौसम के हिसाब से कुशन डेकोरेशन करने से आपके घर को नया लुक मिल जाता है। सर्दियों में डार्क तो गर्मियों में हल्के रंग के कुशन आपके घर की रौनक को और बढ़ा देते है। आजकल तो बाजार में तो हर शेप्स, स्टाइल और कलर के कुशन मिल जाते है लेकिन आप अगर चाहें तो इसे घर पर भी बना सकते है। आज हम आपको घर सजाने के लिए डिफरेंट डिजाइन्स के कुशन के बारे में बताएंगे जिससे आप अपने घर को डिफरेंट और कूल लुक दे सकते है।
 

1. पॉम पॉम कुशन
आप अपने सिंपल कुशन को ङर पर ही डेकोरेटिव बना सकती है। मार्किट में भी आजकल पॉम-पॉम के कुश कॉफी ट्रैंड में है। आप इसे सोफा, बेट पर मेचिग कवर या बेडशीट के साथ सजा सकती हैं।

PunjabKesari

2. 3D कुशन
आजकल लोगों में 3D चीजों का क्रेज बहुत देखने को मिलता है। आज घर को भी 3D कुशन के साथ डेकोरेट कर सकती हैं। 3D प्रिंट कुशन ट्रैंडिग होने के कारण आपके घर को एक नई लुक देंगे।

PunjabKesari

3. लेदर कुशन
सोफा सेट पर डिफरेंट कुशन लागाने के लिए लेदर के कुशन सबसे बेस्ट है। लेदर के बने कुशन आपके ड्राइंग रूम में चार चांद लगा देंगे। आप अपने डार्क सोफा के साथ लाइट और लाइट के साथ डार्क कलर के कुशन लगा सकती हैं।

PunjabKesari

4. ट्रेडिशनल कुशन
घर को रॉयल लुक देने और नयापन लाने के लिए आप ट्रेडिशनल कुशन का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। राजस्थान के एवरग्रीन प्रिंट कुशन कवर से आप अपने घर को ट्रेडिशनल लुक दे सकती हैं।

PunjabKesari

5. एनिमल या फ्रूट प्रिंट
हल्के रंग के कुशन पर एनिमल या फ्रूट प्रिंट कवर भी बहुत अच्छे लगते हैं। इस तरह कुशन कवर आपके घर की लुक को पूरी तरह बदल देंगे।

PunjabKesariPunjabKesari

Related News